Doordrishti News Logo

आग से झुलसी महिला की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आग से झुलसी महिला की मौत। शहर के देवनगर थाना क्षेत्र राजीव गांधी कॉलोनी में कुछ दिनों पूर्व आग से झुलसी महिला की उपचार के बीच मौत हो गई। वह घर पर चाय बनाते आग से झुलसी थी। पति की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई है। जांच प्रशासनिक अधिकारी की तरफ से की जा रही है।

केलावा कल्ला में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित

देवनगर पुलिस ने बताया कि राजीव गांधी कॉलोनी एक कबाड़ दुकान के पीछे रहने वाली 25 साल की अक्षिता पत्नी कुलदीप सिंह को गत दिनों घर पर चाय बनाते आग से झुलसने पर परिजन ने अस्पताल में भर्ती करवाया था। उसकी अब मौत हो गई। पति कुलदीप सिंह ने घटना के संबंध में देवनगर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुुपुर्द किया गया। अग्रिम एसडीएम की तरफ से की जा रही है।