विषाक्त सेवन से महिला की मौत

जोधपुर,विषाक्त सेवन से महिला की मौत।शहर के सूरसागर पुलिस थाना क्षेत्र सुरावतों की बाडी में रहने वाली एक महिला ने भूल से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी अब मौत हो गई। इस बारे में उसके भाई ने मर्ग की रिपोर्ट दी है।

यह भी पढ़ें – एनसीसी ए सर्टिफिकेट की भर्ती आयोजित

पुलिस ने बताया कि बृज बावड़ी लाल सागर मंडोर निवासी पंकज गहलोत पुत्र लूणसिंह गहलोत ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी बहन सुनिता पत्नी भवानी सिंह ने अपने ससुराल सुरावतों की बाड़ी कायलाना चौराहा के पास भूलवश विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। सूरसागर पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया।