Doordrishti News Logo

तालाब पर पानी पीते पैर फिसलने से महिला की मौत

जोधपुर,तालाब पर पानी पीते पैर फिसलने से महिला की मौत। तिंवरी कस्बे में तालाब पर पानी पीते समय पैर फिसलने से एक महिला की मौत हो गई। पति ने इस बारे में मर्ग में रिपोर्टदी है।

यह भी पढ़ें – मसूरिया मंदिर में आयोजित भक्ति सरोवर में उमड़े जातरू

मथानिया पुलिस ने बताया कि फातिमा मस्जिद के पास तिंवरी निवासी हुसैन पुत्र सलीम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी पत्नी 40 साल की नजमा तिंवरी कस्बे की तरफ गई थी। जहां तालाब पर पानी पीते समय उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गई। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मथानिया पुलिस ने घटना में मर्ग दर्ज किया और शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द कर दिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews