महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप
मृतका को संबंध बनाने का था दबाव
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी:आत्म हत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप।निकटवर्ती मथानिया में एक महिला ने 1 मार्च को अपने घर मेें फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके छोटे भाई ने बहन को तंग और परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के दुष्प्रेरित किए जाने की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द किया। अग्रिम जांच की जा रही है।
शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा
पुलिस ने बताया कि ओसियां के बैंठवासिया के एक व्यक्ति की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि बड़ी बहन की शादी 22 साल पहले भैसेर कोतवाली में की गई थी। वहां का रहने वाला बाबू उसकी बहन पर शारीरिक संबंध के लिए दबाव बना रहा था। 1 मार्च को वह उसके घर पर आया था और उसकी बहन को अपने साथ कार में लेकर गया था। दोपहर साढ़े तीन बजे उसे छोड़कर गया,फिर शाम को उसकी बहन ने घर में फँदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रिपोर्ट में बाबू पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले में अब जांच कर रही है।
