Doordrishti News Logo

मजदूर को महिला व पुरूष ने लूटा,गले का मादलिया तोड़ ले गए

व्यक्ति ने हाथ पकड़ा,महिला ने मारा गले पर झपटा

जोधपुर,मजदूर को महिला व पुरूष ने लूटा,गले का मादलिया तोड़ ले गए। शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर 15 में एक कमठा मजदूर से लूट हो गई। एक व्यक्ति और महिला ने अचानक से उसकी बाइक के सामने आ गए। आदमी ने कमठा मजदूर का हाथ पकड़ लिया और महिला ने गले पर झपटा मारकर मादलिया तोडक़र भाग गई। बाइक की चाबी को झाडिय़ों में फेंक दिया। घटना 3 अगस्त शाम की है।मगर पीडि़त ने अब केस दर्ज करवाया है। विवेक विहार पुलिस ने बताया कि पाली जिले के रोहट थानान्तर्गत दलपतगढ़ का रहने वाला मांगीलाल भाट पुत्र धारूराम कमठा मजदूरी करता है।

यह भी पढ़ें- प्रदेश में बढ़ते दुष्कर्म के विरोध में एबीवीपी की न्याय पदयात्रा जारी

3 अगस्त को वह दिन में बोरानाडा क्षेत्र मेें मजदूरी पर गया था। शाम को मजदूरी कर लौट रहा था। कुड़ी सेक्टर 15 में पहुंचने पर उसके बाइक के सामने अचानक से एक व्यक्ति और महिला आ गए। बाइक रोकने पर आदमी ने मांगाीलाल का हाथ पकड़ लिया और महिला ने उसके गले पर झपटा मारा और मादलिया तोड़ दिया। जिससे उसके गले पर भी खरोंचे आई। उसकी बाइक के चाबी को झाडिय़ों में फेंक दिया गया। वह जैसे तैसे बाइक की8 चाबी को ढूंढकर बाद में अपने गांव चला गया। वापिस शनिवार को आया और केस दर्ज करवाया। विवेक विहार पुलिस अब इस बारे में तफ्तीश कर रही है। लुटेरें एक दूसरे को विधा और शैतान नाम से संबोधित कर रहे थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026

नेशनल डेंटिस्ट डे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

March 7, 2026

बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

March 7, 2026

महाप्रबंधक अमिताभ ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

March 7, 2026

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

March 7, 2026

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

March 7, 2026

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

March 7, 2026

नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करेगा अधिनियम-संसदीय कार्य मंत्री

March 7, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था

March 7, 2026