Doordrishti News Logo

युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप,केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप,केस दर्ज। जिले में एक युवती ने युवक के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि युवक उसे विभिन्न स्थानों पर घुमाने ले गया और फिर दुष्कर्म करता रहा।

पुलिस के अनुसार आरंभिक पड़ताल में पता लगा कि युवती ने आरोपी युवक से दो साल पहले एक समाज में शादी भी कर रखी थी। अब उसने युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। उसका आरोप है कि एक युवक से उसकी जान पहचान हो गई थी। बाद में वह उसे एक होटल में ले गया। ग्रामीण क्षेत्र में भी लेकर गया जहां पर उससे दुष्कर्म करता था।

परिवार के लोग शादी में गए चोरों ने नगदी और जेवरात चुराए

पुलिस ने आरंभिक जांच में पाया कि पीडि़ता और युवक ने दो साल पहले एक समाज में शादी की थी। तब वह उसके साथ चली गई और वापिस अपने पीहर आ गई। युवक ने पीडि़ता के लापता होने की एक एमपीआर भी नागौर जिले के एक थाने में दर्ज कराई थी। अब पीडि़ता ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते रिपोर्ट दी है।