Doordrishti News Logo

एमडीएमएच में भर्ती महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

  • रुपए लेकर भी ऑपरेशन नहीं किया
  • एम्स में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की बात पर अड़े

जोधपुर,एमडीएमएच में भर्ती महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप। शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल में एक महिला की उपचार के बीच मौत हो गई। महिला को 18 अप्रेल को भर्ती करवाया गया था। परिजन ने एक डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया और अब एम्स अस्पताल में उसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की बात पर अड़े हैं।

यह भी पढ़ें – धींगा गवर मेले में महिला के गले से साढ़े तीन तोला चेन झपट्टी

फिलहाल महिला का शव मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजन की तरफ से मोर्चरी पर प्रदर्शन भी किया गया।
वाल्मिकी समाज के युवक सन्नी ने बताया कि मंडोर स्थित मगजी की घाटी की रहने वाली 23 वर्षीय गुड्डी को गत 18 अप्रेल को तबीयत ठीक नहीं होने पर एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर डॉक्टर सुभाष द्वारा उसका उपचार किया जा रहा था। गुड्डी के वाल का ऑपरेशन होना था। मगर डॉक्टर ने गुड्डी के वाल का ऑपरेशन नहीं करते हुए टालते गए।

परिजन सन्नी का आरोप है कि डॉक्टर सुभाष ने इलाज के नाम 13-14 हजार रुपए भी लेलिए मगर ऑपरेशन नहीं किया। गुड्डी की इस बीच रविवार को मौत हो गई। डॉक्टर ने एक निजी अस्पताल बुलाकर पहले पांच सौ रुपए फीस ली थी,बाद में ऑपरेशन के नाम पर 13-14 हजार रुपए लिए हैं। जो गुड्डी की मौत से दो दिन पहले दिए गए थे।

इधर गुड्डी की मौत पर परिजन बिफर गए और उन्होंने आज एमडीएम अस्पताल में प्रदर्शन करने के साथ उसका पोस्टमार्टम भी एम्स अस्पताल में करवाने की मांग रखी। ताकि मौत का कारण पता लग सके। परिजन इसके लिए आज अस्पताल अधीक्षक से मिलने पहुंचे। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026