Doordrishti News Logo

महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप।शहर के लूणी थाने में महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगा युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। घटना लूणी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता घटना के समय अपने पीहर गई हुई थी। तब आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ यह हरकत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई गोरधनराम को सौंपी है।

रेलवे फाटक के पास जुआ खेलते आठ गिरफ्तार

थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका ससुराल जोधपुर में है। आरोपी शादी से पहले भी उसे मोबाइल पर मैसेज भेजकर परेशान करता था। 5 जनवरी को वह अपने गांव गई हुई थी। तब उसने मौका देखकर ब्लैकमेल कर गांव में ही उसके साथ गलत हरकत की।