महिला ने लगाया साथी श्रमिक पर देह शोषण का आरोप
जोधपुर,(डीडी न्यूज)। मध्यप्रदेश से मजदूरी के लिए झालामंड क्षेत्र में आई एक महिला ने साथी श्रमिक पर दुष्कर्म और यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दी है। घटना पिछले साल सितंबर की है। आरोपी उसके गांव का पड़ौसी युवक है। कुड़ी थाना पुलिस ने इस बारे में मामला दर्ज किया है।
इसे भी पढ़िए – अवैध बजरी से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त,चालक गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि एक महिला ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि गत वर्ष सितंबर में उसके पति से अनबन के बाद वो मजदूरी करने के लिये जोधपुर आ गई और झालामंड क्षेत्र में किराए के कमरे में रहने लगी। तब मजदूरी पर जाने के समय ही उसके पास के ही एक गांव के एक युवक से उसकी जान पहचान हुई और उसने भी उसके साथ रहना शुरू कर दिया।
बाद युवक ने उससे दुष्कर्म करने के बाद यौन शोषण करने लगा। महिला बाद में अपने गांव चली गई और वहां एक थाने में रिपोर्ट दी। इस पर मामला अब कुड़ी भगतासनी थाने में दर्ज करवाया गया है।