Doordrishti News Logo

महिला से लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

जोधपुर,महिला से लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप। शहर में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार एक महिला की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। उसका कहना है कि वह जोधपुर से बाहर की रहने वाली है। उसे तीन लोगों ने एक गाड़ी में अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया।

इसे भी पढ़िए- एआई का अपराध अनुसंधान में सकारात्मक उपयोग करें-राज्यपाल

महिला यहां रोडवेज बस स्टेण्ड पर मिली थी। उसके साथ गाड़ी में ही सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की आशंका है। वह बेहोश होने के कारण उसे पता नहीं है। पुलिस ने बताया कि इसका पता लगाया जा रहा है कि उससे गाड़ी में ही दुष्कर्म हुआ है अथवा कहीं और किया गया। संभवत: महिला को नशा खिलाने अथवा पिलाने के बाद यह सब हुआ है। जिला पूर्व पुलिस इसकी जांच कर रही है।