ईश्वर में विश्वास से पूरी होती हैं मनोकामनाएं-वसुंधरा राजे

जोधपुर(डीडीन्यूज),ईश्वर में विश्वास से पूरी होती हैं मनोकामनाएं-वसुंधरा राजे। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज सुबह जोधपुर पहुंची।उन्होंने मीडिया से संवाद करते हुए कहा कि ईश्वर में आस्था और विश्वास रखने से मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं, भले ही इसमें कुछ समय लग जाए।

इसे क्लिक कीजिएबारिश से शहर के कई स्थानों पर जलभराव जनजीवन अस्त-व्यस्त

राजे ने अपने जोधपुर दौरे की शुरुआत अजीत भवन में मीडिया संवाद के साथ की। इस अवसर पर उन्होंने बाबा रामदेव की दशम वीर तेजाजी जयंती और खेजड़ली मेले की सभी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि राजस्थान एक मजबूत,समृद्ध और सुखी प्रदेश बने। पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत बाबा रामसा पीर के दर्शन से हुई थी। उन्होंने कहा कि रामसा पीर सभी के देवता हैं और राजस्थान हम सबका परिवार है। जब सभी मजहब और जातियां मिल-जुलकर रहेंगी,तभी प्रदेश में सच्ची खुशहाली आएगी।

राजे ने समाज में एकता और विश्वास बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि हमारी सबसे बड़ी समस्या यह है कि हम विश्वास नहीं रखते,जबकि हमें बाबा रामसा पीर पर अटूट आस्था है। इस अवसर पर सूर्यवीर सिंह,शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी,भाजपा नेता मेघराज लोहिया,भोपाल सिंह बडला,रंजीत सिंह जानी,किशोर डूडी एवं घनश्याम वैष्णव ने राजे से शिष्टाचार भेंट की।

वसुंधरा राजे जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ के लिए जोधपुर से रवाना हुई।जहां वे पूर्व सांसद सोनाराम को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। इसके पश्चात वे जोधपुर लौटकर रात्रि विश्राम यहीं करेंगी। कल राजे का अजमेर दौरा निर्धारित है। यह जानकारी भाजपा नेता भोपाल सिंह बडला ने दी।

Related posts:

पास पास बने दो भाईयों के मकान में चोरों ने लगाई सैंध आभूषण और नगदी चोरी

November 18, 2025

रिक्तिया भैरूजी पुल पर बाइक स्लीप होने से घायल की मौत

November 18, 2025

रात को बदमाशों के बीच हुआ घमासान बचने के लिए भागे बदमाशों की एसयूवी ट्रक से भिड़ी

November 17, 2025

नकबजनी का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

November 17, 2025

शातिर दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार,तीन बाइक बरामद

November 17, 2025

जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर सात ड्रम डीजल और पिकअप की लूट

November 17, 2025

एडीसीपी मुख्यालय सुनील के. पंवार ने संभाला कार्यभार

November 17, 2025

स्वीकृत पदों पर भर्तियां कर पालना रपट आगामी पेशी 15 दिसंबर तक पेश करने के आदेश

November 17, 2025

दिल्ली विस्फोट के दोषियों को पाताल से भी ढूंढ कर सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे-अमित शाह

November 17, 2025