Doordrishti News Logo

पुलिस के दुर्घटनाग्रस्त नाकारा वाहन से वायरलैस सेट चोरी

जोधपुर रेंज डिप्टी एसपी ने दी डांगियावास थाने में रिपोर्ट

जोधपुर,पुलिस के दुर्घटनाग्रस्त नाकारा वाहन से वायरलैस सेट चोरी।कमिश्ररेट के डांगियावास थाने में पुलिस का वायरलैस सेट चोरी का प्रकरण दर्ज करवाया गया है। यह सेट पुलिस के दुर्घटनाग्रस्त नाकारा वाहन से चोरी हुआ है। जिस बारे में काफी पड़ताल के बाद अब केस फाइल कराया गया है। पुलिस ने अग्रिम पड़ताल आरंभ की है। घटना में पुलिस उपाधीक्षक की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। पुलिस लाइन रातानाडा में लगे पुलिस उपाधीक्षक जोधपुर रेंज दिलीप सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – सिंदूर खेलकर माता को दी विदाई

इसमें बताया कि पुलिस के एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन जो खराब हालत में है उससे एक वायरलैस सेट चोरी हो गया है। वाहन के बारे में पड़ताल की गई तो मालूम हुआ कि वाहन वर्ष 2007-08 एवं 2011-12 में दुर्घटना ग्रस्त हो गया था। उसके बाद से ही वाहन नाकारा होने पर रखवा दिया गया था। 14 जून 23 को वायरलैस सेट वाहन में नहीं मिलने पर इस बारे में जयपुर मुख्यालय को जानकारी भेजी गई थी। उसके बाद वाहन को 14 सितंबर 23 को जयपुर भेज दिया गया। काफी जांच पड़ताल के बाद भी वायरलैस सेट जो 20 वॉट वीएचएफ सेट था वह नहीं मिल पाया। घटना को लेकर डांगियावास थाने में प्राथमिकी दी गई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews