Doordrishti News Logo

पत्नी और नींद में सोई बेटियों पर ईंट पत्थर से हमला मां बेटियां घायल

  • आरोपी पति को पुलिस ने हत्या प्रयास केस दर्ज किया
  • पति गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पत्नी और नींद में सोई बेटियों पर ईंट पत्थर से हमला मां बेटियां घायल। शहर के प्रतापनगर सदर की इंद्रा कॉलोनी में एक व्यक्ति ने शनिवार की तडक़े अपनी पत्नी और बेटियों पर जानलेवा हमला किया। पत्नी लघुशंका कर लौटी और बेटियां नींद में थी। पहले पत्नी के सिर पर किसी वस्तु से हमला किया फिर चार बेटियों पर एक साथ हमला किया। बाद में घर में शोर मचने पर रिश्तेदार आए। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी गोविंद व्यास ने बताया कि इंद्रा कॉलोनी की रहने वाली मापी चितारा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका पति नवरतन आदि झगड़ा फसाद करता है। वह काम भी नहीं करता है। खुद मापी गुजरबसर कर अपनी चार बेटियों को पाल पोस रही है। 22 नवंबर की सुबह पांच बजे वह नींद से उठकर टायलेट गई थी। बाद में वापिस आकर सोई तब उसके पति नवरतन ने किसी वस्तु से उसके सिर पर वार कर दिया जिससे वह जख्मी हो गई। साथ ही उसके पति ने नींद में सो रही चार बेटियों पर भी हमला किया। रिपोर्ट के अनुसार मापी ने बाद में चिल्लाकर अपने जेठ आदि को बुलाया।

ट्रेन में टीटीई को मिला लावारिश पर्स,फुलेरा आरपीएफ को सुपुर्द

थानाधिकारी गोविंद व्यास ने बताया कि आरोपी नवरतन पुत्र शिवलाल को हत्या प्रयास में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस की टीम में एसआई देवाराम, एएसआई देवाराम आदि शामिल रहे। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल में आरोपी से अग्रिम पड़ताल जारी है। संभवत: आरोपी ने हमले में ईंट पत्थर काम लिया है।

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026