Doordrishti News Logo
  • ओसियां पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज
  • ओसियां पुलिस की शरण में पहुंचा पीडि़ता पिता, फिलहाल जांच

जोधपुर, निकटवर्ती ओसियां पुलिस थाने में एक युवक अपनी पत्नी पर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाकर थाने पहुंचा है। इस बारे में एक रिपोर्ट दी है। जिले की ओसियां पुलिस ने बताया कि पाली जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र के खामल गांव निवासी जगदीश सिंह पुत्र चन्दनसिंह राजपुरोहित ने अपनी पत्नी पर ढाई साल की बेटी को छत से पटक कर मारने का आरोप लगाते हुए ओसियां पुलिस के समक्ष रिपोर्ट पेश की।

इस मामले में पुलिस द्बारा कार्यवाही नहीं किये जाने को लेकर सोमवार को राजपुरोहित समाज के कई लोग ओसियां थाना पहुंचे हालांकि वहाँ थानाधिकारी के नहीं मिलने के कारण वो काफी देर तक वहीं बैठे रहे। रिपोर्ट में जगदीशसिंह ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उसकी शादी घेवड़ा निवासी एक युवती से हुई थी जिससे सन्तान के रूप में एक बेटी का जन्म हुआ था।

घर मे बेटी होने के कारण पत्नी ने झगड़ा कर पुत्र प्राप्ति की बात कहते हुए झगड़ा किया कि मेरी वजह से लडक़ा नहीं हुआ है और इस झगड़े के बाद वो अपनी पीहर जाकर बैठ गई। पिछले डेढ़ साल से अपने पीहर में रह रही है। अब वो अपने पीहर पक्ष के लोगों के कहने से दूसरी शादी करने की तैयारी कर रही थी, लेकिन उसकी शादी में मेरी ढाई साल की बेटी बाधा बन रही थी। इसको लेकर मेरी पत्नी ने मेरी पुत्री को छत पर ले जाकर उसे पटक दिया जिससे वो मौके पर ही मर गई।

इस घटना को मेरी बहन जो उस घर में बहू है, उसने देखा तो उसे धमकी दी गई कि तेरी गर्भ में जो सन्तान है उसे भी हम मार देंगे। इस पूरे मामले को लेकर परिवादी जगदीशसिंह ने उसकी पत्नी व उसके परिवारजनों पर अपनी बेटी की हत्या का मामला दर्ज करवाने के लिए प्राथना पत्र दिया लेकिन ओसियां पुलिस ने इसको लेकर कोई गंभीर कार्रवाई नहीं की। इस घटना के बाद सोमवार को खामल गांव व अन्य जगह से राजपुरोहित समाज के लोग ओसियां थाना पहुंचे व मामले में निष्पक्ष जाँच करने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

इस पूरे मामले में ओसियां थानाधिकारी बाबूराम ने बताया कि जिस युवती के खिलाफ यह मामले लेकर आए है वो पहले से ही घर से गायब है व उसकी गुमशुदगी भी थाने में दर्ज है।  उन्होंने कहा कि परिवादी की रिपोर्ट पर प्रारंभिक जांच की जा रही है पुलिस इस पूरे मामले में गहनता से जांच कर रही है।

ये भी पढ़े – संदिग्ध जलने का मामला: पांचवें दिन भी नहीं उठाया शव

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाऊनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026