देश में जब भी कोई कोई संकट आया है लेखनी ने ही बचाया है- राज्यपाल

  • राज्यपाल ने दिलाई मारवाड़ प्रेस क्लब की कार्यकारिणी को शपथ
  • एडवाइजरी बोर्ड और विभिन्न कमेटियों के अध्ययों,कमेटी सदस्यों को भी दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

जोधपुऱ(दूरदृष्टीन्यूज),देश में जब भी कोई कोई संकट आया है लेखनी ने ही बचाया है-राज्यपाल।पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि देश में जब भी किसी भी प्रकार का कोई संकट आया है तो लेखनी ने ही उस संकट से बचाने का काम किया है,इन सरस्वती पुत्रों ने अपनी लेखनी का उपयोग किया है और हमेशा राष्ट्रहित में तत्परता के साथ पत्रकारिता के मूल्यों को ध्यान में रखते हुए खुद को समर्पित किया है। राज्यपाल कटारिया शुक्रवार को जोधपुर के सर्किट हाउस में मारवाड़ प्रेस क्लब के नवनियुक्त कार्यकारिणी व विभिन्न कमेटियों को शपथ दिलाने के बाद संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल ने कहा कि पत्रकारों को अपने जीवन में कई प्रकार के संघर्षों से भी गुजरना पड़ता है, लेकिन वह हमेशा अपने दायित्व के प्रति सकारात्मक तरीके से खुद को हर तरह की चुनौती और परीक्षा पर खरा उतर कर अपनी लिखने को मजबूती से राष्ट्र हित में चलाने का काम करते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं का समाधान भी होना चाहिए,जिससे वे अपनी लेखनी की जिम्मेदारी के साथ-साथ अपने परिवार की जिम्मेदारी को भी पूरी निष्ठा के साथ निभा सके। इससे संगठनात्मक स्तर पर भी प्रयास किए जाने के सकारात्मक परिणाम लाए जा सकते हैं।

पूर्व में मारवाड़ प्रेस क्लब की कार्यकारिणी को राज्यपाल ने दिलाई शपथ। पश्चिमी राजस्थान के पत्रकारों के संगठन मारवाड़ प्रेस क्लब के हाल ही में संपन्न चुनाव की नव नियुक्त कार्यकारिणी व विभिन्न कमेटियों के अध्यक्षों व सदस्यों को शुक्रवार सुबह सर्किट हाउस में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता और चुनाव अधिकारी हस्तीमल सारस्वत तथा वरिष्ठ समाज सेवी प्रसन्न चंद मेहता विशिष्ट अतिथि के रूप मे मौजूद थे। इस अवसर पर सर्किट हाउस महाप्रबंधक शरद बंसल को सम्मानित किया गया।

राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़,सचिव चंद्र शेखर व्यास,उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद, कोषाध्यक्ष मनोज गिरी,संगठन सचिव विक्रम दत्त,संयुक्त सचिव ललित सिंह बडगूजर,मनीष दाधीच कार्यकारिणी सदस्य ललित परिहार,गिरीश शर्मा,सुनील दत्त, जितेंद्र दवे और माधव सिंह मेहरू को शपथ दिलाई। इस अवसर पर मारवाड़ प्रेस क्लब के एडवाइजरी बोर्ड व अन्य सभी कमेटियों के अध्यक्षों और सदस्यों क़ो भी शपथ दिलाई। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार ललित परिहार,सुनील दत्त,शिव वर्मा,डॉ. एम.इकबाल,नंदकिशोर शाह, राजेश शर्मा,प्रदीप जोशी,दिलीप कुमार पुरोहित एवं प्रहलाद बजाज को शपथ दिलाई। राज्यपाल ने अधिस्वीकरण समिति के अध्यक्ष पत्रकार मनोज शर्मा,सदस्य महेश शर्मा,राजकुमार शर्मा,पारस शर्मा एवं सत्येंद्र सिंह राजपुरोहित, अनुशासन समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार आरएस थापा,सदस्य हरिकिशन शर्मा,कमल पुरोहित, जितेंद्र दवे एवं आशुतोष दाधीच, इवेंट समिति के अध्यक्ष मोहित हेड़ा,सदस्य ईश्वर सिंह उदावत, सुमेर सिंह चूंडावत,मोहम्मद साजिद एवं धर्मेंद्र सिंह सोलंकी क़ो शपथ दिलाई। इसी प्रकार चुनाव समिति के अध्यक्ष गिरीश शर्मा,सदस्य लक्षित दवे,हर्षित जोशी,निश्चल सोलंकी एवं कृष्णा गौड़ सदस्य, आई-कार्ड समिति अध्यक्ष माधो सिंह मेहरू,सदस्य बसंती परमार, निखिल परमार,गुलाम मोहम्मद एवं जितेंद्र परिहार तथा पत्रकार समस्या समाधान समिति के अध्यक्ष सुरेश खटनवालिया,सदस्य के रूप में रंजन दहिया,बहादुर सिंह,दीपक सिंह निर्वाण एवं कैलाश चौहान एवं सोशल मीडिया समिति के अध्यक्ष अफरोज़ पठान,सदस्य दीक्षित परिहार,नवनीत सांखी,नावेद खान एवं महेंद्र सिंह और लीगल एडवाइजर के रूप में योगेंद्र शर्मा को शपथ दिलाई।

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया जोधपुर प्रवास पर

इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी प्रसन्न मेहता और राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चुनाव प्रभारी हस्ती मल सारस्वत ने भी संबोधित किया।

इससे पूर्व प्रारंभ में मारवाड़ प्रेस क्लब परिवार की ओर से बसंती परमार,नंदिनी सोढा और सलोनी उदावत ने तिलक लगाकर राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का स्वागत किया। अध्यक्ष राजीव गौड़ सहित कार्यकारिणी ने राज्यपाल व अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत किया। अध्यक्ष राजीव गौड़ ने प्रेस क्लब के उद्देश्यों और स्थापना पर प्रकाश डाला। सचिव चंद्र शेखर व्यास ने आभार व्यक्त किया। अंत में राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने मारवाड़ प्रेस क्लब परिवार के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाया।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026