Doordrishti News Logo

बीआरटीएस बसों के पहिए थमे,चालकों ने सौंपी चाबी

जोधपुर,बीआरटीएस बसों के पहिए थमे,चालकों ने सौंपी चाबी। शहर में दौडऩे वाली बीआरटीएस बसों के पहिए सोमवार को थम गए। बसों के संचालन में आ रही बजट की कमी के कारण ये निर्णय लिया गया। सोमवार को इन बसों के चालकों ने चाबियां सौंप दी।

इन बसों का संचालन करने वाली फर्म का कहना है कि नगर निगम उत्तर के निर्देश पर संचालन बंद किया गया है। लंबे समय से निगम प्रशासन और बीआरटीएस बसों का संचालन करने वाली फर्म के बीच तनातनी चल रही है। निगम प्रशासन का कहना है कि बसों के संचालन करने का फंड नहीं है, इसलिए इसे बंद कर दिया गया है।

यदि आपका भी मोबाइल गुम गया,या चोरी हुआ तो इस खबर को अवश्य पढ़िए-पश्चिम पुलिस ने 60 लाख कीमत के 195 गुम मोबाइल बरामद किए

अब तक पूरे एक साल से बिना पैसे लिए बसों का संचालन करने वाली फर्म ने अब हाथ खड़े कर दिए हैं। फर्म ने सोमवार से शहर के दो रूट पर चलने वाली बीस बसों का संचालन बंद किया है। संचालनकर्ता फर्म ने सोमवार को निगम कार्यालय में बसों व चाबियों को सुपुर्द कर दिया। हालांकि 3 जुलाई को राज्य सरकार ने बसों के संचालन से संबंधित बकाया पैसा आवंटित कर दिया था,लेकिन इसके बाद भी इन बसों को बंद किया गया है।

सिर्फ दो रूटों पर चल रही थी बसें
शहर में यह बसें सिर्फ दो रूटों पर चल रही थी। एम्स से आरटीओ ऑफिस तक 10 और चौपासनी से बनाड़ तक 10 बसें चलाई जा रही थी जबकि 19 बसें यूं ही खड़ी थी। कुछ साल पहले जोधपुर बस सर्विस लिमिटेड की ओर से शहर में 39 बसों का संचालन शुरू किया था। यह टेंडर लक्ष्मी ट्रेवल्स ने लिया। पर बीते एक साल से 39 में से केवल 20 बसें ही दो रूट पर चल रही थी।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026