Doordrishti News Logo

गांधी विचारों, रचनात्मक कार्यों की प्रासंगिकता पर वेबीनार आयोजित

गांधी शहीद दिवस

जोधपुर,गांधी स्टडी सर्कल द्वारा रविवार को गांधी शहीद दिवस पर प्रातः कलेक्ट्रेट परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। दिन में वर्तमान समय में गांधी विचारों, रचनात्मक कार्यों की प्रासंगिकता पर वेबीनार का आयोजन किया गया। प्रारम्भ में महात्मा गांधी, डॉ एसएन सुब्बाराव, सर्वोदयी शशि त्यागी के चित्रों पर सूतांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात डा. संतोष छापर ने सर्व धर्म प्रार्थना, नाम माला, रामधुन का पाठ कराया।

अशोक चौधरी ने मुख्य संबोधन में कहा कि मार्टिन लूथर किंग कहा करते थे कि यूं इग्नोर गांधी ओन योर ओवन रिस्क, आज 21 वीं सदी में हमारे सामने असंख्य संकट खड़े हैं, उनका समाधान करने हेतु हमें अपने जीवन में गांधी के विचार व रचनात्मक कार्यों को अंगीकृत करना होगा। बेरोज़गारी आज ज्वलंत मुद्दा है, युवा वर्ग में हताशा बढ़ रही है, उन्हें रचनात्मक कार्यों से जोड़कर कुशल बनाया जा सकता है।

शिक्षिका कमला देवी ने गांधी के जीवन की अंतिम झांकी के कुछ प्रसंग साझा किए। बुद्धि पटेल ने महात्मा गांधी के जीवन पर बनी फिल्मों की जानकारी दी। वेबीनार में नारायण राम, महंत हेमंत बोहरा, बाबूलाल, रुद्राक्ष, अनिता, गणपत अरबी ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर गांधीजनों ने उपवास रखा। कार्यक्रम में गांधीजनों, सर्वोदय मित्रों, भारतीय लोक शिक्षण मंच के कार्यकर्ताओं की भागीदारी उत्साहवर्धक रही।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026