Doordrishti News Logo

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने उदयपुर आवास पर शोकसभा में की श्रद्धांजलि अर्पित 
उदयपुर, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत बुधवार को दिल्ली से उदयपुर पहुंचे और राजसमन्द विधायक पूर्व मंत्री किरण माहेश्वरी के उदयपुर स्थित आवास पर आयोजित शोकसभा में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को ढाढस बंधाया।


भाजपा मीडिया विभाग जोधपुर के अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत दोपहर में पूर्व मंत्री किरण माहेश्वरी के उदयपुर स्थित आवास पर पहुंचे और पुष्पांजली अर्पित की। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि वे मेरे लिए एक बड़ी बहन की तरह थीं जिनके मधुर व सहायक स्वभाव से पार्टी के सभी कार्यकर्ता परिचित थे। उनके रूप में हमने अपने परिवार के ही एक सदस्य को खोया है। किरण माहेश्वरी संगठन में राष्ट्रीय महामंत्री, उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर सांसद, मंत्री, विधायक रहीं। समाज और संघठन में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनका जाना ना सिर्फ संगठन की, परिवार की बल्कि मेरी भी व्यक्तिगत क्षति है। इस बात का दुःख सदैव रहेगा कि कोरोना संक्रमण के बाद बड़ी बहन वापस नहीं लौट सकीं। उनकी पवित्र आत्मा को ईश्वर चरणों में स्थान प्राप्त हो। अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा संदीप काबरा भी केन्द्रीय मंत्री शेखावत के साथ थे। काबरा ने माहेश्वरी महासभा की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

चार श्राविकाओं ने व्हीलचेयर चलाते हुए दी 20 किलोमीटर तक सेवा

February 12, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

February 12, 2026

पटवारी चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026