Doordrishti News Logo

एटीएम कार्ड बदल कर धोखाधड़ी का वांछित अभियुक्त पकड़ा गया

जोधपुर, शहर की डांगियवास पुलिस ने धोखाधड़ी के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसने अपने साथियों संग मिलकर एटीएम कार्ड बदल कर एक व्यक्ति के खाते से 85 हजार 898 रूपए निकाले थे। जिस बारे में साल 2017 में प्रकरण दर्ज हुआ था।

थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि प्रकरण में उतरप्रदेश के गाजिया बाद हाल उत्तर पूर्व दिल्ली के आमिर पुत्र फेजुदीन को गिरफ्तार कर लाया गया है। इस बारे में डांगियावास के पदमसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। जिसमें बताया कि वह 21 अक्टूबर 17 में डांगियावास कस्बे के एसबीआई एटीएम पर रूपए निकालने गया था। तब शातिर ने उसका एटीएम कार्ड को बदल कर खाते से 85 हजार 898 रूपए पार कर लिए थे। थानाधिकारी कन्हैया लाल ने बताया कि प्रकरण में पहले चार आरोपियों साउद,मोहम्मद तैयब,आजाद उर्फ गुड्डू एवं नसीम को गिरफ्तार किया गया था।

कार लेकर खड़े रहते, सीधे साधे लोगों को फांसते

आरोपियों द्वारा वारदात को अंजाम दिए जाने के लिए पहले से साथी एटीएम के आसपास कार लेकर खड़े रहते। जब कोई शख्स एटीएम पर रूपए निकालने आता और रूपए नहीं निकलने पर मदद के नाम पर कार्ड को बदल डालते। फिर पिन नंबर नोट कर साथी को भेज देते। दूसरे साथी अन्य पास के ही एटीएम पर जाकर खाते से रूपए साफ कर देते। रकम ज्यादा होने पर नेटबैंकिंग से रूपयों को ट्रांसफर कर देते थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026