Doordrishti News Logo

एनआई एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर,(डीडीन्यूज)। एनआई एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार। शहर की प्रतापनगर पुलिस ने एनआई एक्ट के एक प्रकरण में नौ साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से जेल भिजवाया गया।

इसे भी पढ़ें – पांच लाख के आभूषण और नगदी चोरी

एसीपी प्रतापनगर रविंद्र बोथरा ने बताया कि कमला नेहरू नगर प्रतापनगर हाल मसूरिया श्रमिकपुरा निवासी मुकेश सिंह सांखला पुत्र जोहरसिंह एनआई एक्ट में पिछले नौ साल से फरार वांटेड था। उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी हो रखा था। वह 2016 से प्रकरण में वांछित होने के साथ टॉप टेन में चयनित था। उसे अब गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया है।