अवैध हथियार प्रकरण में वांछित मुल्जिम गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध हथियार प्रकरण में वांछित मुल्जिम गिरफ्तार। कमिश्ररेट की राजीव गांधी नगर पुलिस ने अवैध हथियार प्रकरण में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पकड़ा है। उससे पुलिस अब पूछताछ में जुटी है। मामले में कुछ लोगों को पूर्व में पकड़ा गया था।
तीन दिन बाद भी लापता युवती नहीं मिली
राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने बताया कि अवैध हथियार प्रकरण में बेलदारों की ढाणी ठाडिया देचू निवासी रावल सिंह पुत्र चंद्र सिंह वांटेड चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम को लगाया गया था। उसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आग्नेय शस्त्र का प्रकरण दर्ज हो रखा था।
