Doordrishti News Logo

धोखाधड़ी और फर्जी तरीके से जमीन बेचान करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जोधपुर। कमिश्ररेट की झंवर पुलिस ने धोखाधड़ी एवं जालसाजी कर फर्जी तरीके से जमीन बेचने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि आरोपी बोरानाडा और झंवर में चार प्रकरणों में वांछित चल रहा था। आरोपी भांडू कला बोरानाडा निवासी ईश्वर सिंह पुत्र जय सिंह को पकड़ा गया है। उस पर जमीनों को फर्जी तरीकों से बेचने का आरोप है। धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज हो रखे है और काफी समय से वह फरार चल रहा था। एक मामला 12 दिसम्बर 22 को दर्ज हुआ था। जिसमें परिवादी के अनुसार हड़मत सिंह के नाना धुड़ सिंह की खातेदारी जमीन का धुड़ सिंह के देहान्त होने के बाद आरोपियों ने कूट रचित वसीयतनामा पेश कर जमीन का बेचान कर दिया।

इसे भी पढ़िए- बस का इंतजार कर रही युवती का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार

उक्त वसीयतनामें में अंकित पर्वत सिंह पुत्र नरपत सिंह निवासी जन्जों की ढाणी कलाथल पचपदरा द्वारा कूट रचित मृत्यु प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज पेश कर प्रार्थी की पैतृक जमीन का बेचान करके प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी की गई। इस प्रकरण मेें आरोपी ईश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लाया गया है। पुलिस की टीम में हैडकांस्टेबल जबर सिंह, कांस्टेबल दलाराम, प्रतापाराम, कमलेश एवं राकेश को शामिल किया गया।

एक बार एप्लिकेशन इनस्टॉल कीजिए हर खबर आपके मोबाइल में होगी http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026