लोकतंत्र में समस्या समाधान के लिए मतदान आवश्यक

  • दिव्यांग मतदाता
  • मतदाता जागरूकता अभियान विशेष
  • मतदान की कहानी-मतदाता की जुबानी

जोधपुर,लोकतंत्र में समस्या समाधान के लिए मतदान आवश्यक-दिव्यांग मतदाता।स्वीप टीम सदस्य केसर सिंह राजपुरोहित ने शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडी जोधपुर में मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित विभिन्न स्वीप गतिविधियों के दौरान जोधपुर शहर निवासी दिव्यांग वोटर अजय व्यास से मतदान पर विशेष बातचीत की व उनके मतदान पर विचार जाने। 40 वर्षीय अजय व्यास दिव्यांग वोटर हैं जो वर्ष 2004 से हर चुनाव में अपने परिवार के सदस्यों के साथ जाकर मतदान अवश्य करते रहे हैं।

यह भी पढ़ें – शराब ठेके पर पहुंची पुलिस सबइंस्पेक्टर से धक्कामुक्की

पेशे से शिक्षक अजय व्यास जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं व खाण्डा फलसा आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में अपने बूथ पर मतदान करने जाते हैं। उन्होंने दिव्यांगता का प्रभाव न अपने मन व विचारों पर कभी आने दिया और न ही स्वयं के मतदान के जज्बे पर। उन्होंने परिवार के सहयोग से बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का बहुत ही सोच समझकर प्रयोग किया है। वे सभी मतदाताओं को विशेषकर दिव्यांग वोटर्स को मतदान संबंधी यही संदेश देना चाहते हैं कि मतदान अवश्य करना चाहिए,क्योंकि मतदान से ही लोकतंत्र में मतदाता अपनी समस्याओं का हल प्राप्त कर सकता है। मतदान से ही वह अपनी पसंद का उम्मीदवार चुनकर लोक हितकारी सरकार बना सकता है। इसलिए सभी को जागरूक रहकर,घर से निकल कर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु वोट अवश्य देना चाहिए।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews