Doordrishti News Logo
  • आठ पंचायत समिति के 767 मतदान केन्द्र
  • मतदान कराने के लिए मतदानदल हुए रवाना
  • आज प्रातः 7.30 से सांय 5.30 बजे तक होगा मतदान

जोधपुर, जिले में आठ पंचायत समिति में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए द्वितीय चरण के मतदान के लिए रविवार 29 अगस्त को प्रातः 7.30 से सांय 5.30 बजे तक मतदान होगा। शनिवार 28 अगस्त को प्रातः 11 व दोपहर 1 बजे दो पारियों में 767 मतदान दल मतदान कराने के लिए राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज परिसर से रवाना हुए।

जिलापरिषद पंचायत समिति चुनाव

8 पंचायत समितियों के 767 मतदान केन्द्रों पर होगा मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर)(पंचायत) इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि द्वितीय चरण में पंचायत समिति शेरगढ के 113, बालेसर के 143, चामू के 70, लोहावट के 129, बापिणी के 66, आउ के 71 व पंचायत समिति देचू क्षेत्र के 103 मतदान केन्द्रों पर रविवार को मतदान होगा।

जिलापरिषद पंचायत समिति चुनाव

प्रशिक्षण के बाद हुए मतदान दल रवाना

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि द्वितीय चरण के लिए मतदान दल प्रात 11 बजे राजकीय महिला पाॅलिटेक्निक काॅलेज से लोहावट, राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज (टीटीएलआरडीसी) से बापिणी, राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज (टीटीएलआरडीसी) टेन्ट राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज पुरूष से आउ, राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज महिला से देचू व दोपहर 1 बजे राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज पुरूष से बालेसर, राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज महिला में सेखाला व राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज (टीटीएलआरडीसी) से पंचायत समिति चामू के लिए मतदान दल रवाना हुए।

जिलापरिषद पंचायत समिति चुनाव

दो पारियों में हुए मतदान दल रवाना

मतदान दलों को दो पारियों में रवाना किया गया। रवानगी के पूर्व प्रशिक्षण ईवीएम व मतदान सामग्री दी गयी। प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम की संरचना, मतदान अधिकारी के दायित्व, मतदान प्रक्रिया, डाकमत पत्र, मतदान के बाद वापसी, निर्वाचन नामावलियों को चिन्हित प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गयी। मतदान दलों को ईवीएम, मतदान सूचियों, टेंडर वोटर के लिए बेलट पेपर, पीठासीन अधिकारी की डायरी, पीआरओं बुक दी गई। प्रशिक्षण केन्द्र प्रभारी ओमसिंह राजपुरोहित ने प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण के पर्यवेक्षक रहे मौजूद

द्वितीय चरण मतदान के लिए राज्य चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक आरएएस महावीर प्रसाद भी प्रशिक्षण व मतदान दलों के रवानगी के समय मौजूद थे। प्रशिक्षण के दौरान एडीएम प्रथम मदनलाल नेहरा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ इन्द्रजीत यादव, आबाकरी अधिकारी अंजुम ताहिर सम्मा भी मौजूद थे।

आईएएस प्रकाशचन्द्र तृतीय चरण के चुनाव पर्यवेक्षक

तृतीय चरण के मतदान के लिए आईएएस व निदेशक पुरातत्व व संग्रहालय प्रकाशचन्द्र पर्यवेक्षक हैं। प्रकाश चन्द्र 30 अगस्त को जोधपुर आयेंगे व सर्किट हाउस में ठहरेंगे।

ये भी पढें – साथी ने ही की थी इलेक्ट्रिशियन की हत्या

ददूरदृष्टिन्यूज़ कि एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed