मतदाता सूची को हमेशा ही शुद्ध होना चाहिए-अग्रवाल

लोकतंत्र शुद्ध हो,पवित्र हो, ट्रांसप्लांट हो

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मतदाता सूची को हमेशा ही शुद्ध होना चाहिए- अग्रवाल। भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल आज जोधपुर पहुंचे एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारी ने उनकी अगवाई की पत्रकारों से बात करते हुए राधा मोहन दास ने कहा कि लोकतंत्र शुद्ध हो,पवित्र हो,ट्रांसप्लांट हो इसलिए मतदाता सूची को हमेशा ही शुद्ध होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें – भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.राधा मोहन जोधपुर आकर पाली गए

2003-4 के बाद की एसआईआर के बाद 11 से 12 बार एसआईआर हुई अधिकांश समय कांग्रेस के समय में हुई अगर लोकतंत्र के लिए एसआईआर अच्छा नहीं था उन्होंने क्यों करवाया? जब किसी विपक्षी दल ने इसका विरोध कभी नहीं किया आज अगर इस प्रक्रिया में एसआईआर हो रहा है तो उनकी आपत्ति का आधार क्या है? सिर्फ इतना ही आधार है कि इतने लंबे समय के कार्यकाल में 20 साल के कार्यकाल में मतदाता सूची में जितने गलत नाम उन्होंने घुसेड़ दिए अब उन्हें डर लग रहा है की पारदर्शी तरीके से एसआईआर घरघर जाकर नाम चेक करेंगे तो वह सारे फर्जी नाम निकाल दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार में 20 लाख ऐसे थे जो मर गए,जिनके नाम पर वोट पड़ ते रहते हैं। 23 लाख ऐसे थे जो कहीं चले गए,उनके नाम पर वोट पढ़ते रहते थे,करीब 22 लाख ऐसे थे,जो डुप्लीकेट नाम थे। बिहार में कितनी शांति से चुनाव हो गया आप बंगाल में वीडियो और फोटोज देख रहे होंगे। एसआईआर शुरू हुआ है और बड़ी संख्या में बांग्लादेशी भारत और बंगाल छोडक़र भाग रहे हैं। यह अपने आप में सिद्ध हो रहा है कि एसआईआर देश के लिए कितना जरूरी है।

कांग्रेस से मैं आग्रह और निवेदन करूंगा मैं जहां राजस्थान में खड़ा हूं कांग्रेस को लोग कहते हैं कि 52000 बूथों पर हमने बीएलओ बना दिए जब भैया तुमने बीएलओ बना दिए क्यों बना दिया कह देते हम बीएलओ को नहीं मानते अपने बीएलओ बना दिए एसआईआा की प्रक्रिया में अपने कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कर रहे हैं। उसमें हिस्सेदारी भी कर रहे हैं और एसआईआर के खिलाफ आंदोलन भी कर रहे है। सुप्रीम कोर्ट ने कह दिया कि यह चुनाव आयोग का अधिकार है कि वह तय करें जो कागज उसके सामने आए कि वह जांच करें कि वह सही है या नहीं है,किसी के आपत्ति होने का कोई मतलब नहीं है,यह राजनीतिक विरोध सनकी है और जनता उसको जानती है जनता उनके साथ नहीं है।

अभिषेक मनु सिंघवी द्वारा अध्यापकों को एसआईआर प्रक्रिया में शामिल करने पर खड़े किए गए सवाल के जवाब में राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि अभिषेक मनु सिंघवी के बारे में बेहतर तरीके से आप लोग जानते होंगे मुझे किसी को बताने की जरूरत नहीं है,हमें शोभा नहीं देता। अशोक गहलोत द्वारा सरकार नाम की कोई चीज नहीं है की बात पर राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि उनके जमाने में दोनों मित्र आपस में कुश्ती किया करते थे। पूरे 5 साल उनकी आपस की लड़ाई में चले गए कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अच्छी चल रही थी,इसलिए जनता हमें लेकर आई,कुछ तो लोग कहेंगे उनका काम है कहना। मंत्रिमंडल विस्तार के जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि यह हमारा विषय नहीं है।

एसआईआर से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां चुनाव हो रहा था वहां किया तो विरोध किया अब यहां चुनाव नहीं है शांति से करवा रहे हैं तो कह रहे हैं यह लोग कह रहे हैं, आपस में तय कर ले की क्या कहना है। संगठन में जोधपुर के किसी नेता को स्थान नहीं मिलने पर राधा मोहन दास ने कहा कि हमारे पास अभी कई पद हैं। कई मोर्चे हैं,अध्यक्ष ने जो टीम बनाई है,समझ बूझकर बनाई है। जो लोग बचे हैं आगे चलकर उनका भी कर लेंगे।

Related posts:

नौ माह से वांछित हत्या का आरोपी गिरफ्तार

April 24, 2026

रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की परिवेदनाएं

April 24, 2026

डॉ.गांधी और डॉ.हिमांशी एंडोक्रिनोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त

April 24, 2026

फील्ड ट्रेनर्स के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ

April 24, 2026

वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अरविंद शर्मा को भावभीनी विदाई

April 24, 2026

यात्री ध्यान दें: साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस 14 जून तक फिरोजपुर कैंट तक ही चलेगी

April 24, 2026

IIT जोधपुर का कमाल: कैंसर की जंग में स्मार्ट नैनो सुपरहीरो

April 24, 2026

गर्मी में यात्रियों को राहत,16 जोड़ी ट्रेनों में 38 अतिरिक्त डिब्बे

April 24, 2026

AI से टिकट एडिट कर कई बार सफर करने वाले दो यात्रियों पर 2-2 हजार जुर्माना

April 24, 2026