Doordrishti News Logo

विवेकानंद संदेश यात्रा गुरूवार को पहुंचेगी जोधपुर

75 युवक युवतियां धरेंगे विवेकानंद का वेश

जोधपुर,विवेकानंद संदेश यात्रा का समापन जोधपुर में होगा। यह यात्रा 5 जनवरी को जोधपुर पहुंंचेगी। इसमें शहर की सडक़ों पर 75 युवक और 75 युवतियां स्वामी विवेकानंद का वेश धारण कर चलेंगे। घंटाघर से एक ऐतिहासिक शोभायात्रा निकलेगी। शहर में 5 जनवरी से 3 दिन तक यह कार्यक्रम होंगे।

घंटाघर से शुरू होने वाली इस शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़ा उसके बाद बग्गी में भारत माता, स्वामी विवेकानन्द व एकनाथ की प्रतिमा रहेगी। यात्रा का मुख्य आकर्षण स्वामी विवेकानन्द का रथ रहेगा जिसमें स्वामीजी की आदमकद प्रतिमा होगी। इसके बाद मोटर साइकिल सवार व स्वामी विवेकानन्द व अन्य महापुरूषों के जीवन प्रसंग की झांकियां होगी। स्वामीजी के विचारधारा से जुड़े गणमान्य नागरिक, युवा,महिलाएं व कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड के चिकित्सा मंत्री धन सिंह रावत बुधवार को जोधपुर आएंगे

स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण हो रहे

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में राजस्थान प्रान्त में यह यात्रा निकली जा रही है। विवेकानंद केन्द्र जोधपुर शाखा के नगर प्रमुख डॉ. अमित व्यास ने बताया कि विवेकानन्द केंद्र,कन्याकुमारी की स्थापना के स्वर्ण जयंती के अवसर पर राजस्थान के 32 जिलों से होते हुए विवेकानन्द संदेश यात्रा अपने अन्तिम पड़ाव जोधपुर में होगा।

स्थानीय शाखा में कई दिनों से चल रही तैयारियां

संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से विवेकानन्द सन्देश यात्रा का आयोजन हो रहा है। विवेकानन्द सन्देश यात्रा आयोजन समिति के संयोजक अशोक माथुर ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ उपराष्ट्र्रपति जगदीप धनकड़ के हाथों खेतड़ी अलवर में हुआ था,जहां पर स्वामी विवेकानन्द ने सर्व प्रथम मरूधरा पर अपने कदम रखे थे। विवेकानन्द संदेश यात्रा के जोधपुर आगमन को लेकर जोधपुर की स्थानीय शाखा की तैयारियां जोर शोर से जारी है। इसमें जोधपुर के भारत विकास परिषद,वन बन्धु परिषद, राबिनहुड आर्मी,रामकृष्ण सेवाश्रम व स्थानीय व्यापार समितियां आदि संगठन उत्साह पूर्वक जुटे हुए हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

एक स्त्री ने स्त्री को जन्म दिया और स्त्री उदास हो गई...

February 19, 2026

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026