Doordrishti News Logo

जोधपुर, भगवान श्रीविश्वकर्मा का 76वां जयंती महोत्सव माघ सुदी तेरस, 25 फरवरी, गुरुवार को विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत, विश्वकर्मा मंदिर कमेटी बाईजी का तालाब और पंचायत की अधिनस्थ व समाज की विभिन्न सहयोगी संस्थाओं की ओर से कोरोना गाइडलाइंन की पालना करते हुए सादगी के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

Vishwakarma Jayanti Festival celebrated with simplicity

मंदिर कमेटी के सांस्कृतिक व प्रचार मंत्री पंकज जायलवाल ने बताया कि पंचायत के अध्यक्ष सत्यनारायण कुलरिया और मंदिर अध्यक्ष रामेश्वरलाल हर्षवाल,पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और समाज बंधुओं की मेजबानी में विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर रात्रि में बाईजी का तालाब स्थित मंदिर में “एक शाम भगवान विश्वकर्मा के नाम” भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें साध्वी ऊषागिरी, भजन व लोक गायक महेंद्रसिंह पंवार, पंकज जांगिड़, मंजु डागा, देवीलाल छड़ीया, संतोष जांगिड़, महेश डोयल, संपत कुलरियां, दिनेश बुढल, बींजाराम कुलरियां, मदन सलूण, राजेन्द्र हर्षवाल आदि गायकों ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। जिन पर श्रोता रातभर झूमते हुए भक्ति में सराबोर नज़र आए।

मंदिर कमेटी सचिव मास्टर रामदयाल धामू ने बताया कि 25 फरवरी को बाईजी का तालाब स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में सुबह 8.15 बजे ध्वजा रोहण, 8.30 बजे हवन और प्रसाद वितरण किया गया। इस बार कोरोना के चलते शोभायात्रा नहीं निकाली गई और कोई भव्य आयोजन नहीं हुआ।

आयोजन के दौरान गणमान्य अतिथि विशाल जांगिड़ (राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव और राजकीय अधिवक्ता, राज. उच्च न्यायालय), कैलाश जांगिड़ (वरिष्ठ अधिवक्ता राज. उच्च न्यायालय), हरिश जांगिड़ (वरिष्ठ अधिवक्ता राज. उच्च न्यायालय), पंचायत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हीरालाल आसदेव, कोषाध्यक्ष मदन गोपाल बरड़वा, सहसचिव फतेहराज माकड़ सचिव कमल आसदेव, मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष गोवर्धनराम झीटावा, सहसचिव भेराराम आसदेव, कोषाध्यक्ष गणपतलाल जायलवाल, प्रचार मंत्री भीयाराम सलूण, कार्यकारिणी सदस्य रामदयाल, गोविन्दराम अठवासिया, हेमराज तिराणियां, रघुनाथ धामू, राधेश्याम डोयल, तुलसीराम बरङवा, गोविन्दराम माकड़, गणेशाराम रालड़ीया, ओमप्रकाश बरनेला, लालचंद पीड़वा, किशनलाल, बाघमार, महेश मांकड़ और गुलाबप्रसाद बरड़वा सहित अनेक समाज बंधु और भक्तगण उपस्थित हुए।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026