विनिमा जांगिड़ को आरपीएससी साक्षात्कार में प्रदेश मेरिट में प्रथम स्थान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विनिमा जांगिड़ पत्नि ऋषिजांगिड़ ने राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा आयोजित सहायक आचार्य भर्ती के साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर शहर और कॉलेज का नाम रोशन किया है। विनिमा राजस्थान के जानेमाने आर्टिस्ट डॉ ज्योति स्वरूप की पुत्रवधु हैं।

ट्रेन के शौचालय में छिपाई गई अवैध शराब पकड़ी

संगीत गायन विषय की भर्ती परीक्षा- 2023 के इंटरव्यू,जो 23 से 25 फरवरी के बीच हुए जिम शोधार्थी विनिमा जांगिड़ ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विनिमा जांगिड़ उदयपुर विश्वविद्यालय से संगीत (वोकल)में मास्टर डिग्री में डबल गोल्ड मेडलिस्ट है। विनिमा राजेन्द्र वैष्ठान की शिष्य है। वर्तमान में जयनारायण व्यास विश्व विद्यालय में संगीत विभाग में प्रोफेसर श्वेता शर्मा के अधीन शोध कार्य कर रही हैं।

विनिमा जांगिड़ के अलावा जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के दो विद्यार्थियों ने आरपीएससी सहायक आचार्य भर्ती के साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूर्व छात्र टीकमदान चारण और पारस राजपुरोहित ने क्रमशः तृतीय और चतुर्थ मेरिट हासिल की है। यह उपलब्धि संगीत विभाग के लिए गौरव की बात है और यह विद्यार्थियों की मेहनत तथा विभागीय मार्गदर्शन का परिणाम है। पहले हुए सितार विषय के साक्षात्कार में भी विभाग की छात्राएं राजश्री विश्नोई और किरण परिहार का चयन हुआ था। इस तरह संगीत विभाग से कुल पांच अभ्यर्थियों का सहायक आचार्य पद के लिए चयन हुआ है,जिससे विवि में उत्साह है।