विनायका अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी

  • पश्चिम राजस्थान के निजी अस्पताल में पहली बार हुई ऐसी सर्जरी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किया साकार
  • भारत में निर्मित 8 करोड़ मशीन से कैंसर मरीजों के ऑपरेशन शुरू -हर्निया,पथरी,प्रोस्टेट एवं बच्चेदानी के ऑपरेशन भी एडवांस रोबोटिक सर्जरी से होंगे
  • डेढ़ महीने में 13 ऑपरेशन करने से पूर्व 8 डॉक्टर 12 मेडिकल स्टाफ को दिया प्रशिक्षण
  • मारवाड़ के कैंसर रोगियों के लिए वरदान साबित होगी एडवांस रोबोटिक सर्जरी
  • देश के बड़े अस्पतालों में शुमार टाटा मेमोरियल और कोकिलाबेन अस्पताल जैसी सुविधाएं अब जोधपुर में
  • कैंसर रोगियों के लिए बेहद सुविधाजनक
  • विनायका अस्पताल के डॉक्टर की टीम ने सर्जन डॉ प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में 15 साल में किया 5000 से अधिक कैंसर मरीजो को ऑपरेट
  • नई रोबोटिक मशीन की विशेषता में शामिल है कम दर्द,तेज रिकवरी, जल्दी स्वस्थ होना औऱ जल्दी अस्पताल से छुट्टी मिलना
  • आरजीएचएस योजना में भी लागू

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विनायका अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी। शहर के उम्मेद अस्पताल रोड स्थित विनायका अस्पताल ने कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक स्वदेशी रोबोटिक मशीन के जरिए ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं। इस नई तकनीक के माध्यम से महज डेढ़ महीने में 13 सफल सर्जरी की जा चुकी हैं,जिससे क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक और सुरक्षित उपचार की सुविधा मिल रही है। यह जानकारी शनिवार को अस्पताल में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ.प्रदीप शर्मा और सीईओ डॉ.कविता शर्मा ने पत्रकारों को दिया।

डॉ शर्मा ने बताया कि इस तकनीक को शुरू करने से पहले अस्पताल द्वारा 8 डॉक्टरों और 12 मेडिकल स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण दिया गया,ताकि मरीजों को बेहतर और सुरक्षित सेवाएं प्रदान की जा सकें। सर्जन डॉ.प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में कार्यरत टीम पिछले 15 वर्षों में 5000 से अधिक कैंसर मरीजों का सफल ऑपरेशन कर चुकी है,जो उनकी विशेषज्ञता और अनुभव को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि मारवाड़ क्षेत्र के कैंसर मरीजों के लिए यह सुविधा किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि अब तक उन्नत इलाज के लिए उन्हें मुंबई जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था,जहां टाटा मेमोरियल अस्पताल और कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल जैसी संस्थाओं में ही इस स्तर की सुविधाएं उपलब्ध थीं। अब वही अत्याधुनिक उपचार जोधपुर में ही मिलने से मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेंगे। रोबोटिक सर्जरी के कई फायदे हैं,जिनमें कम दर्द, तेजी से रिकवरी,कम समय में स्वास्थ्य लाभ और अस्पताल से जल्दी छुट्टी शामिल हैं।

आलोक रंजन ने संभाला जिला कलक्टर जोधपुर का पदभार

उन्होंने बताया कि इस तरह की सर्जरी से मरीजों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है। इसके साथ ही राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) के तहत भी मरीजों का इलाज और ऑपरेशन किया जा रहा है,जिससे सरकारी योजना का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंच रहा है।

अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. प्रदीप शर्मा और सीईओ डॉ. कविता शर्मा ने बताया कि यह पहल नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अपनाने के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी अस्पताल के विस्तार में स्वदेशी तकनीक और मशीनों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि पिछले 15 वर्षों में टीम भावना और डॉक्टरों की मेहनत के बल पर मारवाड़ क्षेत्र में 50,000 से अधिक सर्जरी का रिकॉर्ड स्थापित किया गया है,जो अस्पताल के प्रति बढ़ते मरीजों के विश्वास को दर्शाता है। यह नई शुरुआत जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों के कैंसर मरीजों के लिए आधुनिक,सुलभ और भरोसेमंद इलाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। इस अत्याधुनिक रोबोटिक मशीन के जरिए बच्चेदानी,प्रॉस्टेड और पथरी, हर्निया संबंधी ऑपरेशन किया जा रहे हैं।

ये सुविधाएं उपलब्ध हैं अस्पताल में
-पश्चिमी राजस्थान का पहला निजी क्षेत्र का रोबोटिक सर्जरी सेंटर

-एडवांस लेजर ट्रीटमेंट सेंटर

-DNB मान्यता प्राप्त यूरोलॉजी विभाग

-कैंसर उपचार एवं सर्जरी सुविधाएं

-हिस्टेरेक्टॉमी एवं स्त्री रोग सर्जरी

-एडवांस स्टोन सर्जरी (PCNL, URS, Laser)

-पाइल्स,फिशर,फिस्टुला की लेजर सर्जरी

-मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर

-24×7 इमरजेंसी एवं ट्रॉमा केयर

-ICU एवं क्रिटिकल केयर यूनिट

-एडवांस डायग्नोस्टिक एवं लैब सेवाएं