गुढ़ा विश्नोईयां स्कूल में ग्रामीणों ने किया योगासन
- 11 वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
जोधपुर(डीडीन्यूज),गुढ़ा विश्नोईयां स्कूल में ग्रामीणों ने किया योगासन। शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा विश्नोइयां स्थित तालाब की पाल में लूणी ब्लॉक प्रशासन के तत्वावधान में संतु सिंह मेड़तिया,न्यूरो थैरेपिस्ट ने योग करवाया। ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता,बीमार पड़े ही नहीं,यदि बीमार हो तो उससे कैसे बाहर निकले,क्रॉनिक बीमारी आने से पूर्व लक्षण,प्रिकॉशन एवं समाधान के बारे में बताया गया।
ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि कौन सी बीमारी में कौन सा योग किया जाए प्राणायाम,मेडिटेशन कराया गया। वात,पित्त और कफ को बैलेंस कैसे रखा जाए? बेहोश होने पर कैसे ठीक किया जाए? उसकी जानकारी दी गई। लूणी थाना अधिकारी हनुवन्त सिंह राजपुरोहित ने योग कार्यक्रम अपनी भागीदारी निभाई। तहसीलदार इमरान खान, लूणी खंड विकास अधिकारी, कंवरलाल सोनी,नंदकिशोर यादव प्राचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा बिश्रोईया,नर्सिंग अधिकारी दीपा खियानी,शांति पटेल ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कई जन प्रतिनिधि,गणमान्य सहित 300 पुरुष एवं महिलाएं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के अंतिम चरण में मेड़तिया ने नाभि चक्र,अनाहद चक्र,विशुद्धि चक्र, आज्ञाचक्र और सहस्त्र चक्र पर ताली बजाकर चक्र को एक्टिव करने की विधि बताई। अंत में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ शिविर का समापन किया गया।
जोधपुर: 2300 से अधिक प्रतिभागियों ने वर्षा में किया योगाभ्यास
लूनी तहसीलदार इमरान खान ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक चुनाव में मतदाताओ को सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ दिलाई। शिविर इंचार्ज अर्जुन सिंह चारण मुख्य आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी ने संतु सिंह मेड़तिया न्यूरो थेरेपिस्ट सहित सभी को धन्यवाद देकर आभार प्रकट किया।