Doordrishti News Logo

जोधपुर, विजय शर्मा ने उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व विजय शर्मा उत्तर रेलवे में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी उधमपुर- श्रीनगर बारामूला रेल लिंक परियोजना (यूएसबीआरएल) के पद पर कार्यरत थे। विजय शर्मा 1984 बैच के भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा (IRSE) के वरिष्ठ अधिकारी हैं। उन्होंने आईआईटी-रूडकी से सिविल इंजीनियरिंग में गोल्ड मैडल के साथ स्नातक उपाधि प्राप्त की है।

उत्कृष्ट कैरियर के दौरान उन्होंने भारतीय रेलवे के महत्वपूर्ण पदों पर सफलता पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। विजय शर्मा ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी उधमपुर- श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना, उत्तर रेलवे, मुख्य संरक्षा अधिकारी-उत्तर पश्चिम रेलवे, मण्डल रेल प्रबन्धक गुंटूर-दक्षिण मध्य रेलवे, मुख्य इंजीनियर (निर्माण) व मुख्य इंजीनियर (सामान्य) दक्षिण मध्य रेलवे, कार्यकारी निदेशक(ट्रैक मशीन) – आरडीएसओ,उप मुख्य इंजीनियर (निर्माण) जोधपुर आदि महत्वपूर्ण पदों पर सफलतापूर्वक कार्य किया है।

उन्होंने आरडीएसओ में कार्यकारी निदेशक (ट्रैक मशीन) के पद पर कार्य करते हुए ट्रैक रिकार्डिंग कार की कमीशनिंग का कार्य निष्पादित करवाया। शर्मा को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी उधमपुर श्रीनगर- बारामूला रेल लिंक परियोजना के कार्यकाल के दौरान भौगोलिक रूप से जटिल हिमालय क्षेत्र के पहाड़ी मार्ग में टनलिंग कार्य का व्यापक अनुभव प्राप्त है। शर्मा को चिनाब नदी पर स्थापित 359 मीटर ऊँचाई तथा 1315 लम्बाई के विश्व के सबसे ऊंचे ब्रिज के निर्माण कार्य का अनुभव प्राप्त है।

चिनाब ब्रिज की मुख्य आर्क जिसकी लम्बाई 550 मीटर है, को अप्रैल 2021 में पूरा किया गया है। इसके अतिरिक्त देश के प्रथम केबल आधारित रेल ब्रिज (अजी ब्रिज) पर कार्य करने का भी अनुभव प्राप्त है।
उन्होंने एडवांस्ड लीडरशिप व स्ट्रैटिजिक मैनेजमेंट प्रोग्राम, कारनेगी मेलन यूनिवर्सिटी, पिट्सबर्ग-यूएसए तथा एसडीए बोकोनी बिजनेस स्कूल, मिलान, इटली में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उन्हें खेलकूद,योगा,अध्ययन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार कार्यों में गहन रूचि है।

ये भी पढें – प्रेम विवाह के बाद होटल में रूका युगल, घरवाले होटल से लड़क़ी को लेे गए

ददूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026