Doordrishti News Logo

जीत कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को समर्पित-शेखावत

जोधपुर,जीत कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को समर्पित-शेखावत।शेखावत ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया है। उन्‍होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के भागीरथी परिश्रम से ही यह जीत संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि हम सब का प्रयास नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में देश को विकसित,समृद्ध,शक्तिशाली बनाने का है। किसी तरह की चुनौती क्‍यों न आए।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने जोधपुर क्षेत्र से तीसरी बार जीत हांसिल करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी करण सिंह उचियारड़ा को 1,15,677 वोटों के अंतर से हराया। शेखावत इस सीट से 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में भी जीत चुके हैं।

इसे भी पढ़िए-भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत लगातार तीसरी बार बने सांसद

आज हुई मतगणना में अपनी जीत के बाद शेखावत ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने चुनाव की घोषणा से पहले ही जोधपुर में कमल खिलाने के लिए भागीरथी प्रयास करते हुए धरातल को पकड़े रखा। इसमें पार्टी के बूथ,मंडल,शक्ति केंद्र से जुड़े कार्यकर्ता,महिला युवा किसान अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे। उन्‍होंने कहा मैं इस जीत ऐसे ही जाबांज कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को समर्पित करता हूं।

उन्होंने कहा कि मेरा रोमरोम कार्यकर्ताओं का ऋणी है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बिना यह संभव नहीं था। जिस तरह की परिस्थितियां और चुनौतियां थीं,जिस तरह की छद्म और झूठा परिवेश तैयार किया गया था और जिस तरह के झूठे लांछन लगाए गए थे,वे सारे धराशही हो गए। झूठ का महल ताश के पत्‍तों की तरह गिर गया। केंद्रीय उन्होंने कहा चुनाव के दौरान कई तरह की अफवाहें फैलाने की कोशिशें की गईं। कहीं विकास पर प्रश्‍न चिह्न लगाए गए तो कहीं धनबल के आधार पर चुनाव जीतने की बातें कही गईं, साम दाम दंड भेद की नीति से चुनाव जीतने की बातें कही गईं। छद्म राम प्रेमी,जिन्‍होंने राम को नकारने का काम करते हुए जोधपुर में जनेऊ दिखाकर खुद को रामभक्‍त दिखाने की कोशिश की लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा रात दिन किए गए परिश्रम की वजह से यहां पार्टी का झंडा बुलंद रहा।

शेखावत ने कहा हम सब का प्रयास नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में देश को विकसित, समृद्ध,शक्तिशाली बनाने का है,चाहे इसके समक्ष किसी तरह की चुनौती क्‍यों न आ जाए। जो भी भारत को विकसित, शक्तिशाली,समृद्ध बनाने के संकल्‍प के आगे रोड़ा बनेगा, ऐसी ताकतें प्रभु श्रीराम की कृपा से धराशाही होंगी और हम विजयी होकर निकलेंगे 22  जनवरी को भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा के साथ भारत के सौभाग्‍य का उदय हुआ। राम मंदिर बनाने का संघर्ष 500 साल से चल रहा था, जो मोदीजी के आशीर्वाद से बन पाया। उन्होंने कहा हमें श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल जी के सपने को जरूर साकार करेंगे और भारत को विश्‍वगुरु बनाएंगे। भारत को विश्‍वगुरु बनाने का मार्ग गरीब के घर से जाता है,उस सपने को साकार करने के लिए हमें आने वाले 25 वर्षों तक मिलकर काम करना होगा।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के घर जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं व 36 कौम के लोगों ने जश्न मनाया,आतिश बाजी की गई। घर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों व धर्मपत्नी नोनद कंवर और दोनों पुत्रियों ने आरती उतार कर अगवानी की इस मौके पर राजस्थानी कलाकारों ने स्वर लहरियां से बांधा समां दिया।

Related posts: