Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की महामंदिर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक शातिर चोर को गुरूवार को गिरफ्तार किया। शातिर ने शहर से कुल छह बाइकें चुराई थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छह गाडिय़ां भी बरामद की।
थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि वाहन चोरी के मामलों में पुलिस की टीम शाम को गश्त कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक चालक को दस्तयाब कर उससे पूछताछ की गई। बाइक के दस्तावेज मांगे गए, तो आरोपी ने पुलिस को बाइक चोरी की बताई।

Vicious vehicle thief arrested, six vehicles recovered जिस पर पुलिस ने वाहन चोर मालियों का बास, थाना खेड़ापा निवासी अशोक पुत्र कोजाराम माली को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने छह बाइक चोरी करना स्वीकारा। जिस पर पुलिस ने चोरी की छह बाइक भी बरामद कर ली। इस बारे में खटिकों का मोहल्ला जैन मंदिर के पास में रहने वाले मयंक खटिक ने बाइक चोरी का एक  केस दर्ज कराया था। उसकी बाइक रात में घर के बाहर से चोरी हुई थी।

ये भी पढें – जोधपुर से जैन साध्वी का दिनदहाड़े अपहरण, फतेहपुर सीकरी में अपहृर्ता पकड़े

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026