Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र दिलीप नगर में रहने वाले एक दुकानदार को मुंबई के शख्स ने लोन दिलाने के नाम पर 2.61 लाख की ठगी कर ली। पीडि़त को लोन भी नहीं मिला और बदमाश ने अपना फोन बंद कर दिया। इस बारे में पुलिस ने अब आईटी एक्ट एवं धोखाधड़ी में केस दर्ज किया है। अग्रिम अनुसंधान मंडोर थानाधिकारी सुरेशचंद सोनी की तरफ से किया जा रहा है। थानाधिकारी ने बताया कि मूलत: मथानिया हाल दिलीप नगर निवासी देवेंद्र बूब पुत्र मुरलीधर ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह दुकानदारी करता है। दिसंबर 20 में उसके पास मुंबई के  किसी शख्स शुभम उर्फ विकास यादव का फोन आया था। उसने खुद बैंक कर्मी बताते हुए लोन दिलाने की बात कही थी। इस पर देवेंद्र बूब उसके झांसे में आ गया। फिर शातिर ने कुछ मदों के लिए कार्रवाई के नाम पर गूगल पे से रूपए खाते में डलवाने को कहा। तब वह लगातार अपने दो बैंक खातों से शातिर के कहे अनुसार 2 लाख इकसठ हजार रूपए डलवा दिए। गूगल पे के अलावा फोन पे और कभी ईमित्र पर जाकर आरोपी के खाते में रूपए डलवाए गए। अंतिम बार उसने 27 जनवरी को खाते में रूपए डलवाए। मगर अब शातिर ने अपना फोन बंद कर दिया है। खुद को ठगी का शिकार मान देवेंद्र बूब बुधवार को मंडोर थाने पहुंचा और केस दर्ज करवाया।

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025