Doordrishti News Logo

शातिर नकबजन गिरफ्तार चांदी के आभूषण बरामद

  • डीएसटी पूर्व के सहयोग से 15 दिन पहले हुई नकबजनी को खुलासा
  • पहले से पांच प्रकरण दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शातिर नकबजन गिरफ्तार चांदी के आभूषण बरामद। शहर की खांडाफलसा पुलिस ने नकबजनी के एक प्रकरण का खुलासा करते हुए शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। उसके खिलाफ पहले से ही पांच प्रकरण सामने आ रखे हैं।

अक्षरधाम मंदिर के बाहर कार से आभूषण चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

थानाधिकारी बलवंतराम ने बताया कि चांदपोल स्थित गोरधन तालाब निवासी कमलेश सोनी ने गत 22 फरवरी को अपनी दुकान में चांदी के आभूषण चोरी की रिपोर्ट दी थी। जिस पर पुलिस की टीम पुलिस उपायुक्त पीडी नित्या के निर्देशानुसार गठित कर शातिर नकबजन प्रतापनगर स्थित इंद्रा कॉलोनी हाल माधोबाग वाल्मिकी बस्ती के महेश पुत्र सुरेश को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ पांच प्रकरण पहले से दर्ज हो रखे है। घटना 21 फरवरी की रात को हुई थी जिसका पता 22 फरवरी को लगा था। उससे चोरी के आभूषण जब्त किए गए हैं। पुलिस की टीम में डीएसटी पूर्व प्रभारी खेतसिंह आदि भी शामिल थे।

Related posts: