Doordrishti News Logo

विहिप कार्यकर्ता लम्पिग्रस्त गायों को लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट,किया प्रदर्शन

  • पुलिस की कार्यकर्ताओं से हुई तीखी नोकझोंक
  • कार्यकर्ता धरने पर बैठे

जोधपुर,लंपी ग्रस्त गायों को समुचित उपचार नहीं मिलने और जिला प्रशासन द्वारा गायों की सार संभाल नहीं किए जाने से क्षुब्ध विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता सोमवार सुबह गायों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। विहिप कार्यकर्ताओं ने यहां धरना भी दिया। वे ग्रस्त गायों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और परिसर की रेलिंग में गायों को बांध दिया। माहौल खराब होते देख पुलिस ने गायों को हटवाया।

vhp-workers-reached-the-collectorate-with-the-lumped-cows-demonstrated

विहिप और पुलिस के बीच काफी तकरार भी हुई। बाद में विहिप कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। इनकी एक मांग यह भी थी कि पिछले दिनों विहिप कार्यकर्ता गौसेवक पर अवैध शराब ठेके के लोगों ने हमला किया था। गौसेवक लंपी ग्रस्त गायों की सेवाचाकरी कर रहे थे,उस समय उन पर हमला किया गया। इस घटना पर अब तक उचित कार्रवाई नहीं किए जाने पर धरना प्रदर्शन किया गया।

सुबह नौ बजे विश्वहिन्दू परिषद के कार्यकर्ता लंपी ग्रस्त गायों को लेकर कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। यहां पर गायों को कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर लेकर आए और वाहन पार्किंग स्थल पर बांधने लगे। इस बीच पुलिस वहां पहुंची और कार्यकर्ताओं से समझाइश कर गायों को वहां से हटाने को कहा। तब पुलिस से तीखी नोंकझोंक हुई। पुलिस ने एक कार्यकर्ता का डंडा फटकार कर वहां से हटाया।

vhp-workers-reached-the-collectorate-with-the-lumped-cows-demonstrated

विहिप का कहना हैं कि गत दिनों विहिप कार्यकर्ता एवं गौसेवक पर शराब ठेके के कुछ लोगों ने हमला किया था। वे लंपी ग्रस्त गायों की सेवा कर रहे थे। टार्च से गायों को देख रहे थे तब अवैध शराब ठेका कार्मिकों ने हमला किया गया। जिला प्रशासन की तरफ से लंपी ग्रस्त गायों की समुचित देखभाल और उपचार नहीं किए जाने को लेकर भी विहिप का प्रदर्शन व धरना जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed