Doordrishti News Logo

जोधपुर, अयोध्या में 492 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद करीब 4 लाख राम भक्तों के बलिदान व 36 वर्षो के विश्व हिंदू परिषद के अनवरत अभियानों के बाद राम जन्मभूमि पर भूमि पूजन होकर राम मंदिर निर्माणाधीन है। अयोध्या में मन्दिर बने हर भारतीय के शाश्वत मन का स्वप्न है। इस भव्य निर्माण में हर भारतीय की सहभागिता हो इसके लिए न्यास ने घर-घर से धन राशि संग्रह करने का निर्णय लिया। जिसके तहत जोधपुर में विहिप द्वारा सर्वप्रथम सभी सन्तो की धर्माचार्य सभा कर योजना को मूर्त रूप देने की रचना बनाई। प्रान्त अभियान प्रमुख महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि चांदपोल रामद्वारा हरिराम शास्त्री के आश्रम में विहिप के राजस्थान क्षेत्र के प्रचारक गोपाल लाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सन्तो को इस अभियान में अति महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ेगी। विहिप सन्तो के नेतृत्व में ही लोगों के घर-घर जाकर राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि एकत्रित करेगी। विहिप केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल सदस्य सन्त अमृत राम की अध्यक्षता में हुई सभा में जगतगुरु वेदही वलभाचार्य ने कहा कि सन्त गाँव-गाँव जाएंगे, छोटी धर्म सभा कर अधिक सहयोग हेतु लोगों को प्रेरित करेंगे। ब्रह्म धाम आसोतरा के महंत डॉ वेदांताचार्य ध्यानाराम महाराज ने बताया कि समाज के हर वर्ग को इस पुनीत कार्य मे लगना पड़ेगा और इस दिव्य महायज्ञ में अपनी आहुति देनी ही होगी। व्यापारी संगठनों सामाजिक संस्थाओं के साथ दुकानदारों का भी सहयोग लेकर शहर से भगवान राम के लिए बेहतर धन राशि अयोध्या भेजेंगे। बैठक में बीकानेर से सुबोध गिरी, सिरोही से तीर्थ गिरी, अभयदास, बाड़मेर से महामंडलेश्वर संतोष भारती, मोकलसर से चेतनगिरी व सिख समाज के गुरुद्वारा साहिब से ज्ञानी वीरसिंह ने भी अपने विचार प्रकट किए। बैठक में सह अभियान प्रमुख व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह श्याम मनोहर, प्रान्त संघ चालक ललित कुमार, विहिप प्रान्त अध्यक्ष डॉ राम गोयल व अनेक मठ मन्दिरों से आये संतगण मौजूद थे। संचालन प्रान्त कोषाध्यक्ष पंकज भंडारी ने किया।

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026