Doordrishti News Logo

वरुणार्ची व योगेश्वरी माताजी का पाटोत्सव सम्पन्न

जोधपुर,वरुणार्ची व योगेश्वरी माताजी का पाटोत्सव सम्पन्न। श्रीमाली ब्राह्मण समाज सनकस एवं कश्यप गोत्रीय समिति द्वारा कुलदेवी वरुणार्ची व कुलदेवी योगेश्वरी माताजी का षष्टम पाटोत्सव विसं. 2081 वैशाख सुदी सप्तमी तद्नुसार मंगलवार को कुलदेवी मन्दिर,श्री रिक्तेश्वर भैरुनाथ मन्दिर परिसर, किला रोड में धूमधाम से मनाया गया।

यह भी पढ़ें – घर की लॉबी से घरेलु सामान चुराकर ले जाने का आरोप

समिति सचिव संजय शर्मा एवं मंदिर पुजारी हरीश ओझा ने बताया कि दोपहर 11:30 बजे गणेश पूजन, मातृका पूजन,पीठ पूजन,दोपहर 1 बजे अग्नि स्थापना एव हवन, मध्यान्ह 2:30 बजे कुलदेवी महाअभिषेक,शाम 5 बजे यज्ञ पूर्णाहुति एवं आरती व 7:15 बजे महाआरती हुई।

यज्ञ में पं.महेन्द व्यास,पं.सत्य नारायण दवे,पं.प्रफुल्ल दवे,पं. अनिल बोहरा,विशाल दवे,पं.ललित दवे,पं.जाग्रत जोशी के आचार्यत्व में मुख्य यजमान गंगादत्त ओझा सपत्निक,सह यजमान संकेत ओझा, आदित्य त्रिवेदी के साथ अर्जुन ओझा सपत्निक,ओमप्रकाश ओझा,पं. गणेश ओझा,जयेश ओझा ने हवन में आहुतियां दी।

यह भी पढ़ें – स्टाक मार्केट ऑफिसर बनकर प्रोटीन कारोबारी से 2.93 लाख ऐंठे

पाटोत्सव के शुभअवसर पर श्रीमाली ब्राह्मण युवा टीम द्वारा कैरी पानी की व्यवस्था,समाज सेवी ओमप्रकाश व्यास द्वारा लस्सी की व्यवस्था व समिति द्वारा चाय,पानी व महाप्रसादी की व्यवस्था की गई। छठे पाटोत्सव के शुभ अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष रतनलाल त्रिवेदी को संरक्षक बनाया गया। निःस्वार्थ सेवा प्रदान करने के लिए अर्जुन ओझा,रामेश्वर ओझा,जितेन्द्र जोशी को सम्मानित किया गया।

कार्यकारिणी में संरक्षक मधुसूदन व्यास,द्रुपद दवे,ओमप्रकाश व्यास, मंदिर पुजारी हरीश ओझा,राजेन्द्र ओझा,जितेंद्र त्रिवेदी,संजय शर्मा, ओमप्रकाश ओझा,महेश नारायण जोशी,अर्जुन कुमार ओझा,अचलेश्वर ओझा,पं.विरेन्द्र राज जोशी,महेश ओझा,सुरेश कुमार त्रिवेदी,हर्षवर्द्धन व्यास,नरेश व्यास,भगवती लाल ओझा,पं.अश्विनी ओझा,अभिषेक ओझा,नित्या ओझा,उर्वशी ओझा ने जिम्मेदारी से पाटोत्सव को सफल बनाया।

कार्यवाहक अध्यक्ष जितेन्द्र त्रिवेदी ने बताया की इस शुभ अवसर पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज सनकस एवं कश्यप गोत्रीय भाईपा बन्धुओ के परिवार के साथ गणमान्य बंधु उपस्थित हुए। पाटोत्सव के शुभ अवसर पर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कचरा निस्तारण को 180 टन प्रतिदिन क्षमता का मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन बनेगा

January 17, 2026

तिब्बती ऊनी वस्त्र व्यापार संघ ने गरीबों को बांटे निःशुल्क गर्म कपड़े

January 17, 2026

पकड़ा गया सिंथेटिक ड्रग एमडी की फैक्ट्रियों का मुख्य सूत्रधार

January 17, 2026

होटल के बाहर देशी विदेशी पर्यटकों को उकसाने वाला युवक गिरफ्तार

January 17, 2026

बैंक कर्मचारी के घर से सोने की चेन और हीरे की अंगूठी पार

January 17, 2026

हॉस्टल छात्रा को फोटो एडिट कर ब्लैकमेल

January 17, 2026

सैन्य अधिकारी बनकर डॉक्टर से 1.98 लाख का फ्रॉड

January 16, 2026

33 वर्षों बाद नियुक्ति तिथि में संशोधन करवाना अनुचित

January 16, 2026

10 आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर,एक आरोपी पहले हो चुका गिरफ्तार

January 16, 2026