Doordrishti News Logo

सरदार दून स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

जोधपुर,सरदार दून पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत कक्षा 4 से 12 तक के विद्यार्थियों ने अपने-अपने हाउस का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लिया।

कक्षा 4 व 5 के विद्यार्थियों ने ‘चरित्र चित्रण प्रतियोगिता’, कक्षा 6 से 8 ने ‘समूह नृत्य प्रतियोगिता’ तथा कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने ‘हिन्दी काव्य पाठ प्रतियोगिता’ में शानदार प्रस्तुतियाँ दी। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में प्राचार्या डॉ. मयूरी खत्री, करिश्मा गंगवानी, श्वेता माथुर, मीना हाडा, नोशीन शेख, मोनिका कपूर, चारू चतुर्वेदी, प्रदीप कंसारा तथा पूर्व छात्र परिषद के सदस्य राघव राठी, तान्या हर्ष, निधि लुणावत, आर्यन विश्नोई सम्मिलित थे।

चरित्र चित्रण प्रतियोगिता में चैत्र प्रकाश खत्री व खुशवीर सिंह ने प्रथम, रिया डागा व कृष्णापाल ने द्वितीय तथा निशित शर्मा व नव्या जैन ने तृतीय स्थान प्रप्त किया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में उपाध्याय सदन प्रथम, सिद्धा सदन द्वितीय तथा आचार्य सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिन्दी काव्य पाठ में दिव्यांशु परिहार प्रथम,अक्षरा जैन द्वितीय तथा नितिशा भण्डारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. मयूरी खत्री ने विद्यार्थियों के रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। विद्यालय के शिक्षा सचिव प्रकाश लुणिया ने विजेताओं को शुीाकामनाएँ दी। संचालन गीता शर्मा, हर्षिता कांकरिया व निर्यात दुग्गर ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल संचालन सांस्कृतिक समन्वयक प्रदीप कंसारा, दीपाली मेड़तिया, सोमेश खत्री, ज्योति पबाना तथा विंध्या चौहान के निर्देशन में किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026