Doordrishti News Logo

ऐस इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

जोधपुर, शहर के रातानाडा स्थित ऐस इंटरनेशनल स्कूल में 75 वां आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. ज्योत्सना सिंह शेखावत, डॉ. अभिमन्यु सिंह शेखावत तथा प्रधानाचार्या मंजू भाटी जी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान गाया।

इस अवसर पर सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने डांस टीचर महेन्द्रसिंह नायर के निदेशन में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के म्यूजिक टीचर धर्मेश डांगी के निदेशन में बच्चों ने देश भक्ति गीत गाए तथा लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी हाउस के बीच ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में व्योम हाउस ने प्रथम तथा द्वितीय पृथ्वी हाउस रहा। बच्चों ने वन्दे मातरम् के नारे लगाए विद्यालय की तरफ़ से सभी विद्यार्थियों को तिरंगा दिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक डॉ. ज्योत्सना सिंह शेखावत ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव का मतलब होता है स्वतंत्रता सेनानियों से प्राप्त प्रेरणा का अमृत,नए संकल्पों का अमृत, स्वतंत्रता का अमृत, यह ऐसा पर्व जिसने भारत को निर्भर होने का संकल्प देता है तथा हर भारतीय के मन में देश के प्रति प्रेम तथा सम्मान को और बढ़ाता है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026