14 जोड़ी ट्रेनों में बढाये विभिन्न श्रेणी के डिब्बे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),14 जोड़ी ट्रेनों में बढाये विभिन्न श्रेणी के डिब्बे। ग्रीष्मकालीन अवकाश में अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए 14 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार
1.गाडी संख्या 22977/22978, जयपुर-जोधपुर-जयपुर ट्रेन में 01 से 30 अप्रैल तक 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी व 01 थर्ड एसी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
2.गाडी संख्या 14801/14802, जोधपुर-इंदौर-जोधपुर ट्रेन में जोधपुर से 01 से 30 अप्रैल तक एवं इंदौर से 04 अप्रैल से 30 मई तक 02 द्वितीय शयनयान व 03 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
3.गाडी संख्या 12465/12466, इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर ट्रेन में इंदौर से 02 अप्रैल से 01मई तक एवं भगत की कोठी से 03 अप्रैल से 02 मई तक 02 द्वितीय शयनयान व 03 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
4.गाडी संख्या 14854/14853, जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर ट्रेन में जोधपुर से 01 से 30 अप्रैल तक तथा वाराणसी सिटी से 02 अप्रैल से 01मई तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
5.गाडी संख्या 14864/14863, जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर ट्रेन में जोधपुर से 01 से 30 अप्रैल तक तथा वाराणसी सिटी से 02 अप्रैल से 01मई तक 01 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
आरएमसीटीए जोधपुर की कार्यकारिणी घोषित
6.गाडी संख्या 14866/14865, जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर ट्रेन में जोधपुर से 01 से 30 अप्रैल तक तथा वाराणसी सिटी से 02 अप्रैल से 01मई तक 01 थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
7.गाडी संख्या 14807/14808, जोधपुर-दादर-जोधपुर ट्रेन में जोधपुर से 03 से 28 अप्रैल तक एवं दादर से 04 से 29 अप्रैल तक 01 थर्ड एसी, 02 द्वितीय शयनयान डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
8.गाडी संख्या 20483/20484, भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी ट्रेन में भगत की कोठी से 02 से 30 अप्रैल तक एवं दादर से 03 अप्रैल से 01मई तक 01 थर्ड एसी, 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
9.गाडी संख्या 04827/04828, भगत की कोठी (जोधपुर)-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी (जोधपुर) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में भगत की कोठी (जोधपुर) से 04 से 25 अप्रैल तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से 05 से 26 अप्रैल तक 01 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
10.गाडी संख्या 20485/20486, जोधपुर-साबरमती-जोधपुर ट्रेन में जोधपुर से 01 से 30 अप्रैल तक एवं साबरमती से 03 अप्रैल से 02 मई तक 01 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
11.गाडी संख्या 20492/20491, साबरमती-जैसलमेर-साबरमती ट्रेन में साबरमती से 01 से 30 अप्रैल तक एवं जैसलमेर से 02 अप्रैल से 01मई तक 01 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
12.गाडी संख्या 22497/22498, श्रीगंगानगर-तिरूच्चिराप्पल्लि- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन में श्रीगंगानगर से 06 से 27 अप्रैल तक एवं तिरूच्चिराप्पल्लि से 10 अप्रैलसे 01मई तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
13.गाडी संख्या 20481/20482, भगत की कोठी-तिरूच्चिराप्पल्लि- भगत की कोठी एक्सप्रेस में भगत की कोठी से 01 से 29 अप्रैल तक एवं तिरूच्चिराप्पल्लि से 04 अप्रैल से 02 मई तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
14.गाडी संख्या 20471/20472, श्रीगंगानगर-पुरी-श्रीगंगानगर ट्रेन में श्रीगंगानगर से 05 से 26 अप्रैल तक एवं पुरी से 08 से 29 अप्रैल तक 01 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की गई है।
15.गाडी संख्या 12495/12496, बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर ट्रेन में बीकानेर से 02 से 30 अप्रैल तक एवं कोलकाता से 03 अप्रैल से 01मई तक 01 थर्ड एसी व 01 शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
16.गाडी संख्या 22473/22474, बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर ट्रेन में बीकानेर से 06 से 27 अप्रैल तक एवं बांद्रा टर्मिनस से 07 से 28 अप्रैल तक 01 थर्ड एसी व 01 शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
