Doordrishti News Logo

जोधपुर, सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु कोविड-19 वैक्सीनशन अभियान चलाया जा रहा है। 16 जनवरी 2021 से शुरू हुए अभियान में पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों व 4 फरवरी 2021 से प्रारंभ हुए द्वितीय चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जा रहा है।जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से लाभार्थियों का शत प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं।

फिर भी चयनित लाभार्थियों का वैक्सीनशन नही हो पाया है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार वंचित रहे लाभार्थियों का शत प्रतिशत कवरेज किये जाने के लिए मंगलवार को जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर में समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी दो दिवस में हेल्थ वर्कर्स, फ्रट लाइन वर्कर्स व केंद्रीय रिजर्व फोर्स, सीमा सुरक्षा बल, भारतीय तिब्बती सीमा पुलिस बल, औधोगिक सुरक्षा बल सहित वंचित रहे लाभार्थियों को चिन्हित करते हुए व्यक्तिगत रूप से उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित कर सम्पूर्ण कवरेज करवाएं। उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए चयनित लाभार्थियों का कवरेज करने के लिए सुपरविजन करने के लिये निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला परिषद कार्यकारी अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव, नगर निगम उत्तर आयुक्त रोहिताश्व तोमर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अंजुम ताहिर सम्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवंत मंडा, एम्स जोधपुर, मेडिकल कॉलेज प्रतिनिधि, पुलिस विभाग, केंद्रीय फोर्स प्रतिनिधि सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026