उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में सूनी के पास जीप नदी में गिरी आठ की मौत,पांच घायल
- मृतकों में 2 सगी बहनें शामिल
- पांच गंभीर रूप से घायल
थल(डीडीन्यूज), उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में सूनी के पास जीप नदी में गिरी आठ की मौत,पांच घायल। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के थल-पिथौरागढ़ रोड में मुवानी के पास सूनी पुल से एक मैक्स जीप 100 फीट नीचे नदी में जा गिरी, जिसमें सवार 3 स्कूली बच्चों सहित 8 लोगों की मौत हो गई तथा तीन घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार मुवानी कस्बे से बोकटा के लिए रवाना हुई मेक्स जीप मंगलवार देर शाम 4 बजे मुवानी पिथौरागढ़ रोड में सूनी पुल के पास अचानक असंतुलित होकर सड़क से लगभग 100 फुट नीचे नदी में जा गिरी,जिससे मैक्स जीप के परखच्चे उड़ गये। इस हादसे में 3 स्कूली बच्चों सहित 8 की मौत हो गई और 5 गंभीर घायल हो गए।जीप दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है।
घटना की जानकारी मिलते ही बेरीनाग एसडीएम आशीष जोशी और तहसीलदार देवलथल और थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि जनपद पिथौरागढ़ के मुवानी क्षेत्र में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं, सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।
रेलवे पार्किंग और टायलेट के ठेके में साझेदार बनाने के बाद धोखाधड़ी
हादसे में मृतकों की सूची
सिमरन पुत्री कुंदन सिंह 8 वर्ष, तनुजा पुत्री चंद्र सिंह 15 वर्ष,विनीत पुत्री चंद्र सिंह 14 और नरेंद्र सिंह पुत्र चंद्र सिंह 40 वर्ष,वाहन चालक और राजन सिंह पुत्र किशन सिंह 60 वर्ष,होशियार सिंह पुत्र भीम सिंह 65 वर्ष और शांति देवी पुत्री केशर राम उम्र 50 वर्ष,दिकभा पत्नी पंकज सिंह 28 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। सभी मृतक बोकटा गांव निवासी हैं। मृतकों में तनुजा और विनीता सगी बहिनें हैं,जो जीआईसी मुवानी में कक्षा 9वीं की छात्राएं थीं।
ये हुए घायल
हादसे में योगेश कुमार 21 वर्ष बोकटा,श्याम सिंह 50 वर्ष,कल्याण सिंह 55 वर्ष, सुमित सिंह 22 और पूजा घायल हो गए। घायलों को 108 के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुवानी भेजा गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया।