उत्तराखंड: हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त में 7 की मौत

  • केदारनाथ से यात्रियों को लेकर लौट रहा था हेलिकॉप्टर
  • अगले आदेश तक हेली सेवाओं पर लगी रोक

रुद्रप्रयाग(डीडीन्यूज),उत्तराखंड: हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त में 7 की मौत। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में रविवार सुबह फिर हेलीकॉप्टर दुर्घटना हो गई। जिसमें 23 माह की बच्ची सहित 7 लोगों की मौत हो गई। आर्यन एविएशन का एक हेलीकाप्टर केदारनाथ धाम से यात्रियों को लेकर लौटते समय क्रैश हो गया। हादसे में पुलिस व युकाडा ने 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 5.17 पर आर्यन एविएशन का एक हेलिकॉप्टर केदारनाथ से यात्रियों को लेकर निकला था। हेलिकॉप्टर में पायलट सहित 7 यात्री थे। इनमें एक बच्चा भी था. यात्रियों को केदारनाथ से गुप्तकाशी जाना था। हेलिकॉप्टर केदारनाथ से टेक ऑफ किया था।

जोधपुर: चोर सूने घर से 25 लाख के आभूषण और 7 लाख की नगदी ले गए

हेलिकॉप्टर गौरीकुंड से लगभग 5 किमी ऊपर पैदल गौरी माई खर्क पर आपात लैंडिंग करते दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हादसे में पायलट सहित 7 लोगों की मौत हो गई।पायलट ने हेली को घाटी से बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान हेली क्रैश हो गया। सूचना के बाद रेस्क्यू टीमें एनडीआरएफ,एसडीआरएफ, पुलिस बल सहित सभी रेस्क्यू टीमें स्थानीय लोगों के सहयोग से खोज एवं रेस्क्यू कार्य में जुट गए थे,मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया।पर्यटन नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि इस हादसे के बाद युकाडा और डीजीसीए ने चारों धामों में हेलीकॉप्टर सर्विस पर रोक लगा दी है।

उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की हेलीकॉप्टर हादसे की सूचना पर राहत एवं बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा, जिसके बाद घटनास्थल की पड़ताल की गई। हादसे में हेलीकॉप्टर पूरी तरह जल गया, सभी 7 यात्रियों के शव बचाव दल ने बरामद कर लिया गया है। हेलीकॉप्टर में सवार लोगों में श्रद्धा राजकुमार जायसवाल (35 वर्ष) महाराष्ट्र,राशि (23 महीने) महाराष्ट्र,राजकुमार सुरेश जायसवाल (41वर्ष) गुजरात, विक्रम रावत बीकेटीसी केदारनाथ उत्तराखंड,विनोद देवी (66 वर्ष) उत्तर प्रदेश,तुष्टि सिंह (19 वर्ष) उत्तर प्रदेश,कैप्टन राजवीर सिंह चौहान (पायलट) राजस्थान जयपुर।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार मिला है। राज्य में हाल में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हेलीकॉप्टर सेवा के संचालन के लिए सख्त एसओपी तैयार की जाए,जिसमें हेलीकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूर्ण जांच और उड़ान से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाए।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया है कि तकनीकी विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया जाए,जो हेली संचालन की सभी तकनीकी व सुरक्षा पहलुओं की गहन समीक्षा कर एसओपी तैयार करेगी। यह समिति यह सुनिश्चित करेगी कि हेली सेवाओं का संचालन पूरी तरह से सुरक्षित, पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुसार हो।

Related posts:

राजस्थान के 78 उत्कृष्ट बीएलओ सम्मानित,जोधपुर के ओमाराम का सम्मान

November 21, 2025

जोधपुर में बेस्ट बीएलओ ऑफ द डे

November 21, 2025

जोजरी नदी प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान के बाद जिला प्रशासन का सख़्त एक्शन

November 21, 2025

डंपर ने ली युवक की जान लोगों ने रास्ता रोक जताया विरोध

November 21, 2025

ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से भिड़ी कार पूर्व सरपंच की मौत,पुत्री घायल

November 21, 2025

इंफो सोफ्ट कंपनी में निवेश के नाम पर 77.50 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

November 21, 2025

आतंकवादियों के बहुचर्चित केस में शर्मा स्पेशल पीपी नियुक्त

November 21, 2025

पकड़े गए संदिग्ध लोगों से पड़ताल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई

November 20, 2025

ढाई लाख की नगदी के साथ पांच तोला सोना चोरी

November 20, 2025