Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की बासनी पुलिस ने रविवार को एक फैक्ट्री में धातु के बर्तनों के चोरी के प्रकरण में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग फैक्ट्री में ही काम करते है और बर्तनों को बाजार में बेच देते थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज होने के उपरांत 12 घंटे में कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर चौहाबो स्थित अशोक नगर निवासी नमित भंडारी पुत्र नेमीचंद्र भंडारी की तरफ से केस दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया कि उसकी फैक्ट्री बासनी औद्योगिक क्षेत्र गली नंबर छह में मयूर स्टील के नाम से है। फैक्ट्री को पिता व भाई देखते है। कुछ दिनों से वे देख रहे थे कि फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक बर्तनों को चुरा रहे हैं और बाजारों में बेच डालते है। इस पर बासनी पुलिस ने प्रकरण में जांच करते हुए अभियुक्तों को पकड़ा है।
थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि एक स्टील फैक्ट्री में चोरी की रिपोर्ट दी गई थी। चोरों ने फैक्ट्री से 700 किलो स्टील, 17 किलो पीतल व 14 किलो तांबा चुराया था। जिसमें गहनता से जांच करने के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी का माल बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों में ताजियों का चौक निवासी फिरोज पुत्र रमजान, पीपाड़ सिटी हाल बासनी निवासी अभिषेक पुत्र प्रेम सिंह, पाल रोड निवासी प्रवीण सिंह पुत्र खेमसिंह व झालामंड निवासी गजेंद्र सिंह पुत्र जगदीश सिंह को गिरफ्तार किया गया। चोरी किए 19 बोरे पुलिस ने जब्त कर लिए। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। सोमवार को सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम इस प्रकार रही:- थानाधिकारी पाना चौधरी के अनुसार इस चोरी को खोलने में एएसआई नरपतसिंह, गोविंद सिंह, हैडकांस्टेबल उमेशचंद्र, मुकेश कुमार कांस्टेबल राजसिंह एवं रविशंकर ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026