Doordrishti News Logo

अज्ञात बदमाशाों ने युवक से मारपीट की पर्स लूटा

  • चाकू और ईंट पत्थर दिखाकर स्कूटी सवार दो बदमाशों ने युवक को लूटा
  • -पर्स छीनकर ले गए
  • लेपटॉप बैग और मोबाइल बचाया

जोधपुर,अज्ञात बदमाशाों ने युवक से मारपीट की पर्स लूटा। शहर के महामंदिर शिप हाउस रोड पर एक युवक को दो तीन बदमाशों ने रास्ता रोका और मारपीट कर पर्स लूट कर ले गए। पर्स में कुछ नगदी के साथ जरूरी दस्तावेज थे। पीडि़त ने अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी एक स्कूटी पर सवार थे और एक के हाथ में चाकू था,जबकि दूसरे ने ईंट पत्थर उठाकर धमकाया था।

महामंदिर पुलिस ने बताया कि चारण सभा भवन के सामने बसंत कुमार परिहार के मकान में रहने वाले नीरज जांगिड़ पुत्र स्व.रामरतन जांगिड़ ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि शिप हाउस के पास अज्ञात बदमाशों ने रात्रि के समय उसका रास्ता रोककर मारपीट की और उसका पर्स छीनकर ले गए। पर्स में करीब साढ़े सात हजार रुपए की नकदी और दस्तावेज थे।

रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों में एक के हाथ में चाकू था और दूसरे ने ईंट पत्थर उठा लिया और बार- बार रुपए मांगते रहे। पीडि़त के पास में लेपटॉप बैग और मोबाइल लुटने से बच गया। पुलिस इस बारे में तफ्तीश में जुटी है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026