Doordrishti News Logo

30 जून को जोधपुर आएंगे केंद्रीय मंत्री शेखावत

  • सुबह 9 बजे पहुंचेंगे जोधपुर रेलवे स्टेशन
  • रेलवे स्टेशन से निज निवास स्थान अजीत कॉलोनी तक होगा भव्य स्वागत

जोधपुर,30 जून को जोधपुर आएंगे केंद्रीय मंत्री शेखावत। जोधपुर लोक सभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए गजेंद्र सिंह शेखावत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नवगठित कैबिनेट में शामिल होने के बाद प्रथम बार रविवार 30 जून को सुबह 9 बजे जोधपुर आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के कैबिनेट में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार गृहनगर जोधपुर पहुंचने पर रेलवे स्टेशन से निवास स्थान अजीत कॉलोनी तक उनका स्वागत किया जाएगा। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर ने तैयारी आरंभ कर दी है।

यह भी पढ़ें – भाईचारे के लिये मशहूर शहर का अमन चैन बर्बाद न करें

भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दिल्ली से शनिवार रात 29 जून को रवाना होकर 30 जून को सुबह 9 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। जोधपुर रेलवे स्टेशन से पुरी तिराहा सोजतीगेट,मोहनपुरा पुलिया होते हुए निज निवास अजीतकॉलोनी तक भाजपा कार्यकर्ताओं,विविध सामाजिक संगठनों,यूनियनों और संस्थाओं की ओर से शेखावत का भव्य स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।भाजपा ने इसको लेकर तैयारियां आरंभ कर दी हैं।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026