Doordrishti News Logo

चतुर्थ एशिया पेसिफिक वाटर समिट में भाग लेने जापान पहुंचे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री

जोधपुर/ कुमामोटो (जापान), जापान के शहर कुमामोटो में चल रही चतुर्थ एशिया पेसिफिक वाटर समिट में भारत की ओर से केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भागीदारी कर रहे हैं। शेखावत ने कहा कि वैश्विक सम्मेलन में मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की जल शक्ति में वृद्धि का विवरण रखने के प्रति उत्साहित हूं।

शनिवार को समिट में भाग लेने कुमामोटो (जापान) पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं वैश्विक नेताओं को बताऊंगा कि कैसे भारत ने जल संरक्षण, संवर्धन और वितरण के नए आयाम स्थापित किए हैं और कैसे भौगोलिक विशालता तथा विविधता के बावजूद अंतिम कतार के अंतिम व्यक्ति तक पानी पहुंचाया जा रहा है।

चतुर्थ एशिया पेसिफिक वाटर समिट में भाग लेने जापान पहुंचे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री
जापानी पीएम से मिले शेखावत

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा से मुलाकात की। शेखावत ने कहा कि यह मुलाकात जीवन के यादगार लम्हों में शामिल रहेगी। पीएम फूमियो किशिदा का व्यक्तित्व प्रभावी है और उनके व्यवहार में गर्मजोशी है। शेखावत ने जापान के अन्य मंत्रियों और गणमान्य व्यक्तियों से भी भेंट की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026