केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने जोधपुर में बीएसएफ के जवानों संग मनाई दीपावली

जोधपुर, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को बीएस एफ के जवानों के साथ दीपावली मनाई। बीएसएफ के अधिकारियों और जवानों ने केन्द्रीय मंत्री का जोधपुर स्थित सहायक प्रशिक्षण केन्द्र बीएसएफ पहुंचने पर गर्मजोशी और उत्साह के साथ अभिनन्दन किया। अपने जीवन के सभी महत्वपूर्ण सामाजिक पलों में हम जोधपुरवासी अपने जवानों का आभार व्यक्त करना नहीं भूलते। इस बार भी केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने दीपावली के पावन पर्व पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों का धन्यवाद उनके बीच जा कर किया। बी एसएफ सहायक प्रशिक्षण केंद्र पहुंचने पर सहायक प्रशिक्षण केन्द्र बीएसएफ के कमांडेंट योगेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया गया। बैंड की धुनों और लंगा मांगणियार ने स्वागत धुन बजाकर सभी का स्वागत किया। यहां पर केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने बल के जवानों के संग दीपावली पर्व मनाया। इस अवसर पर शेखावत ने कहा कि जोधपुर स्थित भारतीय सशस्त्र बलों के आधार शिविर जोधपुर वासियों के लिए गर्व की बात है। शेखावत ने बी एसएफ के अधिकारियों और जवानों को दीपावली की बधाई दी और उत्साह बढ़ाया। केन्द्रीय मंत्री ने अधिकारियों व जवानों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। आरम्भ में शेखवात ने शहीदों के नाम दीप प्रज्वलित किया और पौधारोपण कर सबके लिए मंगलकामना की। उप कमांडेंट पृथवी सिंह राठौड़, उप कमांडेंट राजेश कुमार, उप कमांडेंट विशाल शर्मा पटियाला, उप कमांडेंट घनश्याम सिंह राठौड़, डॉ मंदीप सिंह एसएमओ एवं राजकुमार सहायक कमांडेंट (मंत्रालय) सहित बल के अनेक अधिकारी और जवान इस दौरान उपस्थित थे। सभी ने शेखावत के साथ उत्साह से दीपोत्सव मनाया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *