Doordrishti News Logo

केंद्रीय कारागार में विचाराधीन बंदी की मौत,परिजन ने जताया हत्या का संदेह

मोर्चरी के बाहर जमा हुए परिजन का प्रदर्शन

जोधपुर,केंद्रीय कारागार में विचाराधीन बंदी की मौत,परिजन ने जताया हत्या का संदेह। शहर के केंद्रीय कारागार में तबीयत बिगडऩे के बाद एक विचाराधीन बंदी की मथुरादास माथुर अस्पताल में मौत हो गई। बंदी की मौत को लेकर रविवार को परिजनों ने संदेह जताया और इसको लेकर जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें – राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित खेल सप्ताह संपन्न

इधर,बंदी की मौत के बाद कांग्रेस नेता राजेन्द्र सिंह सोलंकी,मनीषा पंवार सहित कई लोग महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मोर्चरी पहुंचे। मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। जानकारी के अनुसार धोखाधड़ी के मामले में जगदीश पुत्र चंदमल रंगा को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के बाद 25 अगस्त को उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया था। तीस अगस्त को उसकी जेल में तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते उसे एमडीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती करवाया गया था। साथ ही उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई थी।

जगदीश की तबीयत ज्यादा खराब होने से उसकी मौत हो गई जहां से उसके शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया। इस मामले में मृतक जगदीश रंगा के भाई सुनील रंगा ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत लिखी है। उसमें उसके भाई की मौत पर संदेह जताया है। शिकायत में लिखा है कि उसके भाई की मौत किस कारण से हुई और कब हुई इसकी परिवार को जानकारी है। मृतक के भाई ने इस मामले में स्पष्ट जांच की मांग की है।

गिरफ्तारी की सूचना दी गई थी इस मामले में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि मृतक जगदीश रंगा को एक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसने उसके गिरफ्तारी की सूचना उसके दोस्त को देने के लिए कहा था। जिसके बाद उसके दोस्त व वकील भी थाने आ गए थे। पुलिस ने जांच के बाद 25 अगस्त को जगदीश को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया था।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026